सस्ती नहीं महंगी पड़ती है वाट्सऐप कॉलिंग, जानिए कैसे ?
सस्ती कॉल का नाम सुनते ही सबके सब पैसे बचाने में जुट जाते हैं, वाट्सऐप में दी गई वॉयस कॉलिंग के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है ऊपर से देखने में हमें लगता है वाट्स एप से फ्री कॉल कर रहे हैं लेकिन कभी-कभी ये नार्मल से भी ज्यादा महंगी पड़ जाती है।
पढ़ें: आने वाला है एंड्रायड 'M', जानिए इसके कुछ फीचरों के बारे में
वाट्सएप में जब फ्री कॉलिंग का फीचर आया था तो युवाओं में एकाएक वाट्सएप कॉल करने की आंधी सी चल पड़ी थी जिसे देखों वाट्सएप में ये सोंच कर कॉल करता था कि वो फ्री कॉल कर रहा है जबकि वो कॉल फ्री नहीं होती थी।
आइए जानते हैं वाट्स से कॉल करना आपके लिए क्यों महंगा पड़ता है
सबसे पहली बात फोन से कॉल करने के मुकाबले इंटरनेट से कॉल करने में वॉयस क्वालिटी घट जाती है खासकर अगर आपके पास फास्ट इंटरनेट कनेक्शन न हो। वाट्सएप में फोन कॉल करने पर आपके द्वारा कहीं गई बात कुछ देर बाद दूसरी तरफ पहुंचती है जबकि वॉयस कॉल में यहीं प्रोसेस काफी फास्ट होता है। अगर आपके पास स्लो इंटरनेट कनेक्शन है या फिर जिसे वाट्सएप कॉल कर रहे हैं उसका कनेक्शन स्लो है तो फोन में मिस कॉल्स का ढेर लग जाएगा। कभी आपके फोन में वाट्सएप मिस कॉल दिखेगी तो कभी उसके फोन में मिड कॉल दिखेगी। वाट्सएप कॉल के दौरान इंटरनेट कनेक्टीविटी यूज़ होती है, वहीं साधारण कॉल के लिए फोन में नेटर्वक सिगनल, 3जी या फिर 4जी सिग्नल कटने के चांस ज्यादा रहते हैं जो कॉल के दौरान आपका काफी डेटा खर्च करता है। वाट्सएप कॉल के लिए आपको अच्छी इंटरनेट कनेक्टीविटी चाहिए यानी अगर आप 3जी में वाट्स एप कॉल करते हैं तो 10 मिनट की बात करने पर आपका काफी डेटा खर्च होता है यानी वाट्स एप कॉल को आप फ्री नहीं कह सकते।
1
2
3
4
5


Click it and Unblock the Notifications








