Whatsapp के नए फीचर में शेयर करें अपनी लाइव लोकेशन
इंस्टेंट मैसेज सर्विस वॉट्सएप अपने सभी कॉम्पिटीटर को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर बनी हुई है। फेसबुक ने वॉट्सएप को खरीदने के बाद इस ऐप में कई फीचर्स शामिल किए हैं। वॉट्सएप पर हाल ही में एक फीचर शामिल किया गया है, जिसमें यूजर्स अपने दोस्तों के साथ अपनी लाइव लोकेशन अपडेट शेयर कर सकेंगे।

इस फीचर को कंपनी ने शेयर लाइव लोकेशन नाम से लॉन्च किया है।
पढ़ें- क्वॉलकॉम ने पेश किया 40 गुना तेज स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 5G करेगा सपोर्ट
वॉट्सएप अपने यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर है और दुनियाभर में करीब 100 करोड़ वॉट्सएप यूजर्स हैं। वॉट्सएप के नए फीचर में यूजर्स एक दूसरे के साथ रियल टाइम लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। इस फीचर की खास बात ये है कि ये एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड है और सेंडर और रिसीवर के अलावा कोई थर्ड पार्टी यूजर की लोकेशन के बारे में नहीं जान सकती है।
पढे़ं- 5000 रुपए से कम में खरीदें दमदार फीचर्स से लैस 5 स्मार्टफोन
यूजर जितनी देर तक चाहें अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं और लोकेशन कितनी देर के लिए शेयर करनी है, इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यूजर्स को अपनी लोकेशन शेयर करने की टाइमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा।
पढे़ं- वोडाफोन लाई ग्रीन दिवाली ऑफर्स, यूजर्स को मिलेंगे ये गिफ्ट
ऐसे करें लाइव लोकेशन शेयर- अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने के लिए चैट ओपन करें और टाइप बॉक्स के दाईं ओर दिख रहे अटैच फाइल पर क्लिक करें। इसके बाद, आपको लोकेशन का ऑप्शन दिखेगा जहां से शेयर लाइव लोकेशन पर क्लिक करके आप अपने लाइव लोकेशन को दूसरे यूजर को भेज पाएंगे और समय-सीमा भी तय कर पाएंगे। यूजर लाइव लोकेशन को किसी वॉट्सएप ग्रुप में भी भेज सकते हैं।
पढे़ं- मोबाइल खो जाने पर ऐसे डिलीट करें फोन का पूरा डेटा
वॉट्सएप का ये नया फीचर एंड्रॉइड और iOS यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है। अगर आपको ये अपडेट नहीं मिला है, तो गूगल प्ले स्टोर में जाकर वॉट्सएप का अपडेट चैक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications