Home
News

WhatsApp का Mute फीचर, जानें कैसे करेगा काम

हम सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। उसी के साथ ही हम कई सारे ऐप्स का भी इस्तेमाल लगभग हर दिन करते हैं, लेकिन एक ऐप है जो आज के समय में सभी के फोन में देखने को मिलता है और वो ऐप है WhatsApp। WhatsApp अपनी सर्विस को अपडेट करके नए फीचर को ऐप के साथ जोड़ता रहता है। जिससे यूजर्स को काफी सहूलियत के साथ एक अलग अनुभव मिलता है। इस बार भी WhatsApp एक नया अपडेट लेकर आया है। हाल ही में WhatsApp पर 'Mark as Read' और 'Mute' बटन की टेस्टिंग शुरू हो गई है। इन फीचर के आ जाने के बाद यूज़र नए व्हाट्सऐप मैसेज आने पर नोटिफिकेशन्स पैनल पर भी अपने हिसाब से कंट्रोल कर पाएंगे।

WhatsApp का Mute फीचर, जानें कैसे करेगा काम

WhatsApp का Mute बटन

इस इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने एक अपने लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड बीटा ऐप पर म्यूट बटन को भी एक्टिव कर दिया है। यह फीचर सुनने में काफी दिलचस्प साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही आप किसी कॉन्टेक्ट से 51 से ज़्यादा मैसेज रिसीव करेंगे, यह बटन नोटिफिकेशन्स में एक्टिव हो जाएगा। इस फीचर का सबसे बड़ा काम यह है कि अगर आप व्यस्त हैं और आपको कोई ज्यादा मैसेज कर रहा है तो यह अपने आप म्यूट पर चला जाएगा। बता दें, आप लेटेस्ट बीटा वर्ज़न को गूगल प्ले से डाउनलोड कर सकते हैं।

रिपोर्ट की मानें तो, WABetaInfo ने म्यूट फीचर पर अपनी एक रिपोर्ट पेश कि थी जिसमें बताया कि Mute बटन WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.18.216 का हिस्सा है। इस नए फीचर को WhatsApp बीटा वर्ज़न 2.18.218 पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इतना ही नहीं, बताया जा रहा है कि WhatsApp जल्द ही अपने प्लेटफॉर्म पर स्टीकर्स की टेस्टिंग शुरू करने वाला है। WhatsApp ने ही इस स्टीकर्स की जानकारी साझा की थी।

जल्द आएंगे और भी नए फीचर्स

मार्क एज़ रेड बटन को अभी बीटा टेस्टर्स के लिए रिलीज नही किया गया है। व्हाट्सऐप बीटाइंफो का दावा है कि Mark as Read बटन की मदद से यूज़र नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज को रेड मार्क किया जा सकेगा। ऐसा करने के लिए आपको WhatsApp खोलने की जरूरत नहीं पडेगी।

अपडेटेड स्टीकर पैक की बात करें तो इसकी जानकारी '+' बटन पर ग्रीन डॉट के ज़रिए दी जाएगी। इसमें आपको एक अपडेट बटन मिलेगा जिससे सभी यूजर्स एक बार टैप करके किसी स्टीकर पैक को एक साथ डाउनलोड कर पाएंगे। कहा जा रहा है कि WABetaInfo के ट्वीट में दो स्टीकर पैक्स नज़र आ रहे हैं। जिसमें Bibimbap Friends और Unchi & Rollie शामिल हैं। यह दोनों शुरुआती लॉन्च का हिस्सा हो सकते हैं। WhatsApp यूजर्स इस फीचर का बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp keeps changing its features. This time he has added a new feature once again in his version. This time the features of the 'Mark as Read' and 'Mute' buttons have started in What's App. You will receive more than 51 messages from a contact, this button will be activated in notifications.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X