Home
News

WhatsApp में आएगा Reminder फीचर, जानिए इसके लिए कैसे करनी होगी सेटिंग

व्हाट्सऐप में एक नया फीचर आ रहा है। हालांकि व्हाट्सऐप में हमेशा कोई ना कोई फीचर्स जुड़ते ही रहते हैं। इस बार व्हाट्सऐप में रिमाइंडर सेट करने का फीचर जोड़ा जा रहा है। अगर आप किसी खास चीज के लिए कोई रिमांडर सेट करना चाहते हैं तो आप व्हाट्सऐप के जरिए ही कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सऐप ने एक थर्ड पार्टी ऐप के साथ पार्टनरशिप की है।

WhatsApp में आएगा Reminder फीचर, जानिए इसके लिए कैसे करनी होगी सेटिंग

WhatsApp का Reminder फीचर

इस ऐप का नाम Any.Do है। इस ऐप को इंस्टॉल करते और व्हाट्सऐप की सेटिंग में जाकर इंटिग्रल सेटिंग करने के बाद आप इस ऐप इस खास सर्विस का फायदा उठा सकते हैं। आप किसी भी दोस्त के साथ बात करते हुए किसी भी तरह का रिमांडर अपने व्हाट्सऐप में सेट कर पाएंगे। उदाहरण के लिए समझें तो आप मान लीजिए आपको एक महीने बाद किसी दिन किसी फ्रेंड की शादी में जाना है और आप उसके लिए एक रिमांडर सेट करना चाहते हैं तो आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट पर ही कर सकते हैं।

इसके लिए आपको किसी भी दूसरे ऐप पर जाने की कोई जरूरत नहीं होगी और ना किसी भी दूसरे ऐप की जरूरत होगी। हालांकि अभी ये फीचर चालू नहीं हुआ है। आजतक की वेबसाइट के मुताबिक Any.Do ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में व्हाट्सऐप के साथ इस फीचर के लिए पार्टनरशिप की बात की है। अब देखना होगा कि कब तक हम सभी के व्हाट्सऐप अकाउंट में इस फीचर की शुरुआत होती है।

कॉल वेटिंग में एक कमी, फिंगरप्रिंट बना बेस्ट

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही व्हाट्सऐप ने अपने ऐप में कॉल वेटिंग का फीचर भी शामिल किया है। अब अगर आप अपने व्हाट्सऐप से किसी फ्रेंड से व्हाट्सऐप कॉलिंग कर रहे हैं और उसी वक्त किसी और ने आपको व्हाट्सऐप कॉल कर दिया तो उसे आपकी कॉल वेटिंग बताई जाएगी और आप चाहे तो चालू कॉल को कट करके नए कॉल से बात कर सकते हैं।

WhatsApp के सभी फीचर्स को पढ़ें और जानें

हालांकि इस फीचर में एक खामी है। इसमें कमी है कि कॉल वेटिंग का फीचर को व्हाट्सऐप ने दिया है लेकिन चालू कॉल को होल्ड करने का ऑप्शन कंपनी ने नहीं दिया है। इस वजह से यूज़र्स इस कॉल वेटिंग फीचर को अधूरा बता रहे हैं और इसका कुछ खास फायदा भी यूज़र्स को नहीं होगा। इसके अलावा व्हाट्सऐप ने करीब एक महीने पहले अपने ऐप में फिंगरप्रिंट लॉक को शामिल किया था, जो काफी सफल फीचर साबित हो रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
A new feature is coming in WhatsApp. This time the feature of setting reminders is being added to WhatsApp. If you want to set a reminder for a particular thing then you can do it through WhatsApp. For this, WhatsApp has partnered with a third party app.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X