Home
News

व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी का सर्वे: 82% यूज़र्स ने किया खारिज, 18% को कोई चिंता नहीं

व्हाट्सऐप की नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में अब एक नई ख़बर सामने आई है। नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में एक सर्वे किया गया है। इस सर्वे को BM Nxt ने किया है। BM Nxt के बारे में बता दें कि यह एक मार्केट रिसर्च एंड कम्युनिकेशन एडवाइजरी फर्म है। इस फर्म के द्वारा व्हाट्सऐप पॉलिसी के लिए किए गए सर्वे के अनुसार 82% यूज़र्स ऐसे हैं, जिन्होंने इसे अस्वीकार किया है।

व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी का सर्वे: 82% यूज़र्स ने किया खारिज, 18% को कोई चिंता नहीं

व्हाट्सऐप पॉलिसी का सर्वे

ET Telecom की एक रिपोर्टे के मुताबिक इस सर्वे से काफी कुछ जानने को मिला है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी के बारे में कितने लोग किस तरह की बातें सोच रहे हैं। आइए हम आपको प्वाउंट वाइज़ सर्वे की रिपोर्ट बताते हैं।

यूज़र्स का क्या कहना...?

82% यूज़र्स ने नई प्राइवेसी पॉलिसी को खारिज कर दिया है।

45% यूज़र्स का कहना है कि इस पॉलिसी के साथ व्हाट्सऐप यूज़ कर सकते हैं।

18% यूज़र्स का कहना है कि नई पॉलिसी से उन्हें कोई चिंता नहीं है।

28% यूज़र्स का कहना है कि व्हाट्सऐप से किसी दूसरे मैसेंजिंप ऐप में स्विच करने का कोई प्लान नहीं है।

37% यूज़र्स का कहना है कि नई पॉलिसी प्राइवेसी का एक गंभीर उल्लंघन है।

29% यूज़र्स का कहना है कि एक महीने के अंदर किसी दूसरे मैसेंजिंग ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।

25% यूज़र्स का कहना है कि एक सप्ताह में किसी दूसरे मैसेंजिंग ऐप का इस्तेमाल शुरू कर देंगे।

18% यूज़र्स का कहना है कि वे लोग पहले ही किसी दूसरे मैसेंजिंग ऐप का इस्तेमाल करना शुरू कर चुके् हैं।

34% यूज़र्स ऐसे हैं जो व्हाट्सऐप के बदले टेलीग्राम का इस्तेमाल करना चाहते हैं।

व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी का सर्वे: 82% यूज़र्स ने किया खारिज, 18% को कोई चिंता नहीं

Image & Source Credit: Better World-BM Nxt

पहले से ज्यादा जागरूक हुए यूज़र्स

इस सर्वे का परिणाम आने के बाद BM Nxt के फाउंडर दीपक कुमार का कहना है कि व्हाट्सऐप की इस नई प्राइवेसी पॉलिसी आने के बाद हुए विवाद की वजह से यूज़र्स पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। यूज़र्स को अब व्हाट्सऐप के अलावा भी व्हाट्सऐप जैसी सर्विस देने वाले मैसेंजिंग ऐप्स के बारे में काफी जानकारियां हो गई है, जो पहले नहीं हुआ करती थी।

दूसरी कंपनियों का बढ़ेगा यूज़र बेस

इसकी वजह से आप व्हाट्सऐप के अलावा दूसरी मैसेंजिंग ऐप कंपनियों का यूज़र्स बेस बढ़ना शुरू हो गया है और यह बढ़ता ही जाएगा। आपको बता दें व्हाट्सऐप ने अपनी नई पॉलिसी को मई 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया है लेकिन काफी सारे यूज़र्स लगातार टेलीग्राम और सिंग्लन ऐप से जुड़ते जा रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now a new news has emerged about WhatsApp's new privacy policy. A survey has been done about the new privacy policy. This survey has been done by BM Nxt. According to the survey conducted by this firm for WhatsApp policy, 82% of the users are those who have rejected it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X