WhatsApp ने बढ़ाई Delete for Everyone फीचर की टाइम लिमिट
बेहद लोकप्रिय ऑनलाइन मैसेजिंग प्लेटफॉर्म, WhatsApp अपने उपयोगकर्ता के लिए कई फीचर्स पर काम कर रहा है जो उनका अनुभव को बढ़ाने में मदद करेंगे। एक नई रिपोर्टों के अनुसार, मेटा के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप WhatsApp सभी के लिए Delete Messages for Everyone की समय सीमा को अपडेट करने की योजना बना रहा है।

WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार...
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि अपडेट कुछ बीटा उपयोगकर्ताओं के लिए आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा। आपको बता दें WABetaInfo वह वेबसाइट है जो WhatsApp पर नई अपडेट को ट्रैक करती है और यह उपयोगकर्ताओं को नए परिवर्तनों के बारे में जानने में मदद करता है।
अगर अभी की बात करें तो...
WhatsApp अब तक, उपयोगकर्ताओं को एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकंड का टाइम देता है। यह वो समय है जब आपने मैसेज किया और अब आपको वो डिलीट करना है पर ध्यान रहें एक घंटे, आठ मिनट और 16 सेकंड के बाद आप उस मैसेज को डिलीट नहीं कर सकते।
लेकिन यह बदलने वाला है क्योंकि मेटा के स्वामित्व वाली मैसेजिंग App WhatsApp इस समय सीमा को बढ़ाकर दो दिन और 12 घंटे करने की योजना बना रही है। साथ ही WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp ने उन चुनिंदा यूजर्स के लिए नई समय सीमा को रोल आउट करना शुरू कर दिया है जो एंड्रॉइड ऐप के लिए WhatsApp Beta Latest Version का उपयोग कर रहे है।

Delete for Everyone feature में सुधार
विशेष रूप से, यह एकमात्र सुधार और बदलाव नहीं है जिसे कंपनी मैसेज को हटाने के लिए अपने इस फीचर में लाने की योजना बना रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी एक ऐसा फीचर लाने पर भी काम कर रही है, जिससे WhatsApp Group Admins अपने ग्रुप के किसी भी मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। अभी तक, किसी ग्रुप में एक मैसेज केवल उसी के द्वारा हटाया जा सकता है जिसने मैसेज किया है।
WABetaInfo के मुताबिक, फीचर के इनेबल होने पर यूजर्स ग्रुप में सभी के लिए आने वाले मैसेज को डिलीट कर सकेंगे। हालांकि, ग्रुप के अन्य सदस्यों को सूचित किया जाएगा कि ग्रुप में मैसेज को डिलीट किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications





