मिस्टर इंडिया बनकर देखें किसी का भी WhatsApp Status, सामने वाले को नहीं चलेगा पता
हम अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ें रहने के लिए और किसकी लाइफ में क्या हो रहा है ये भी जानने के लिए सोशल मीडिया फीड और स्टोरी का सहारा लेते है और उन्हें देखना पसंद करते है। लेकिन कभी-कभी हमारे भीतर का जेन जेड सिर्फ अंडरकवर रहना चाहता है और बिना किसी सूचना के हर चीज पर नजर रखना चाहता है।

जबकि WhatsApp जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हमें बिना ब्लू टिक के संदेशों को पढ़ने देते हैं, लेकिन उपयोगकर्ता अभी भी स्टेटस के लिए व्यू स्टेटस को छिपा या बंद नहीं कर सकते है। क्या आप जानते है कि व्यूअर की लिस्ट में आए बिना किसी के व्हाट्सएप स्टेटस ( WhatsApp Status ) अपडेट को देखने का भी तरीका है। कैसे? यही ट्रिक आज हम आप लोगों को बताने वाले है और साथ ही बता दें यह ट्रिक Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए काम करती है।
Read Receipts के जरिए
सबसे पहले, निश्चित रूप से Read Receipts है। अब, हम सभी जानते हैं कि Read Receipts यूजर्स को यह देखने देता हैं कि क्या उनका मैसेज उन लोगों तक डिलीवर्ड और पढ़ा जा चुका है, जिनके साथ वे बातचीत कर रहे हैं। यही नियम स्टेटस अपडेट पर भी लागू होता है।
इसका मतलब है कि अगर आप ऐप में Read Receipts को बंद कर देते है, तो आपके दोस्त को इसकी सूचना नहीं दी जाएगी कि आपने उनका स्टेटस देखा है या नहीं। लेकिन यह बात ध्यान रखें कि यदि आप इस फीचर को बंद कर देते है, तो आप उन लोगों को भी नहीं देख पाएंगे जिन्होंने आपका WhatsApp Status चेक किया है। यहां बताया गया है कि आप WhatsApp में Read Receipts को कैसे बंद कर सकते है।

स्टेप 1: अपने स्मार्टफोन में WhatsApp खोलें और सेटिंग टैब में जाएं।
स्टेप 2: अब अकाउंट ऑप्शन पर टैप करें और फिर प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3: इसे बंद करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें और Read Receipts को बंद करें।
Airplane Mode के जरिए
एक और हैक जिसका उपयोग करके आप किसी मित्र केWhatsAppStatus को बिना उन्हें बताए चेक कर सकते है। वह है एयरप्लेन मोड (Airplane Mode) में अपने फोन के साथ उनके स्टेटस अपडेट को चेक करना। लेकिन जैसे ही आप एयरप्लेन मोड से बाहर आते है, WhatsAppआपकी एक्टिविटी के बारे में अपने सर्वर को अपडेट कर देगा और आपके मित्र को भी पता चल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








