WhatsApp में कुछ नया फीचर जल्द आएगा, जानिए उनका क्या-क्या फायदा होगा
व्हाट्सऐप में बहुत सारे फीचर रोजाना जुड़ते रहते हैं। व्हाट्सऐप कंपनी अपने यूज़र्स को आकर्षित करने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ नए फीचर्स के साथ सामने आती रहती है। अभी हाल ही में व्हाट्सऐप में फिंगरप्रिंट लॉक फीचर को जोड़ा गया है। अभी इस फीचर को जोड़े हुए कुछ ही दिन हुए है लेकिन नए फीचर के आने की चर्चा होने लगी है।

व्हाट्सऐप में बहुत सारे नए फीचर्स शामिल होने वाले हैं। इन फीचर्स में से एक खास फीचर डार्क मोड का है। आपने डार्क मोड के बारे में काफी सुना होगा। आजकल सभी ऐप में इस मोड का इस्तेमाल किया जाने लगा है। व्हाट्सऐप कंपनी ने डार्क मोड को अपने ऐप में जोड़ने के लिए काफी दिनों से काम कर रही है। अब कुछ दिनों में ही इस फीचर को भी व्हाट्सऐप में जोड़ दिया जाएगा।
WhatsApp में आएगा नया फीचर
आपको बता दें कि यूज़र्स भी काफी दिनों से व्हा्टसऐप में डार्क मोड फीचर के आने का इंतजार कर रहे हैं। अब आखिरकार व्हाट्सऐप कंपनी यूज़र्स का इंतजार खत्म करने जा रही है क्योंकि कंपनी ने अब व्हाट्सऐप में डार्क मोड को एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के लिए डेवलेप कर लिया है। व्हाट्सऐप के इस नए फीचर को कंपनी ने डार्क थीम का नाम दिया है।
मीडिया में आई एक रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि व्हाट्सऐप में नए बीटा अपडेट के साथ इस नए फीचर यानि डार्क थीम को जोड़ा जाएगा। WABetainfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp Version 2.19.282 में डार्क थीम दिया गया है। इसमें ब्लू नाइट कलर्स दिया गया है। डार्क मोड की थीम सेटिंग में यूज़र्स को तीन ऑप्शन मिलेंगे। इनमें Light Theme, Dark Theme और System Default का विकल्प होगा।
डार्क मोड से क्या फायदा होगा...?
अब आप सोच रह होंगे कि इस नए फीचर का क्या और कितने फायदे हैं। आपको बता दें कि डार्क मोड की वजह से आप कम से कम रोशनी में भी आसानी से व्हाट्सऐप का यूज़ कर पाएंगे। आमतौर पर कम रोशनी में फोन या किसी भी ऐप को यूज़ करने पर आंखों पर दवाब पड़ता है लेकिन डार्क मोड आने के बाद आपको कम रोशनी में भी व्हाट्सऐप चलाने में कोई परेशानी नहीं होगी। इस नए फीचर का दूसरा फायदा होगा कि इससे आप फोन की बैटरी भी बचा पाएंगे। इसके अलावा भी आप इस फीचर को अपडेट करने के बाद कई फायदे महसूस करेंगे।
व्हाट्सऐप में आने वाले कुछ अन्य फीचर्स की बात करें को स्प्लैश फीचर उनमें से एक है। इस फीचर को भी बीटा वर्जन में टेस्ट किया जा रहा है। इस फीचर के आने के बाद आप जब भी व्हाट्सऐप खोलेंगे तो व्हाट्सऐप का लोगो आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होगा कि व्हाट्सऐप मैसेजिंग ऐप खोलने पर स्क्रीन पर व्हाट्सऐप का लोगो दिखाई देगा।


Click it and Unblock the Notifications








