Home
News

कौन है मार्क ज़करबर्ग की पत्‍नी

कौन है मार्क ज़करबर्ग की पत्‍नी

Photo courtesy Facebook/Priscilla Chan

हाल ही में फेसबुक के फाउंडर ज़करबर्ग ने अपनी गर्लफ्रैंड के साथ कैलिफ़ोर्निया स्थित पालो आल्टो के अपने घर में शादी की है। तकनीकी जगत में मार्क ज़करबर्ग को तो सभी जानते हैं मगर क्‍या आप उनकी गर्लफ्रैंड यानी उनकी पत्‍नी प्रिशिला चान के बारे में जानते हैं।

27 वर्षीय प्रिशिला चान से न सिर्फ उन्‍होंने शादी की बल्कि बीते सोमवार को एक मेडिकल कालेज से स्‍नातक की डिग्री लेने के बाद अपना 28 वां जन्‍मदिन भी मनाया। ज़करबर्ग ने साल 2004 में फेसबुक की स्थापना की थी तब उनके साथ उनकी गर्लफैंड प्रिशिला चान भी थीं, फेसबुक की स्‍थापना करने के बाद दोनों कैलिफोर्निया में जाकर बस गए जहां इस समय फेसबुक का मुख्‍यालय भी है।

प्रिशिला चान का जन्‍म ब्रेनट्री में हुआ था, चान ने मेसाचुसेट्स के क्‍वंसी हाईस्‍कूल से पढाई पूरी करने के बाद हार्वड विश्वविद्यालय से बायलॉजी में स्‍नातक की पढा़ई पूरी की, हावर्ड विश्वविद्यालय में ही प्रिशिला चान की मुलाकात पहली बार मार्क ज़करबर्ग से हुई थी। जकरबर्ग द्वारा अपनी शादी की तस्वीरें पोस्ट करने के 30 मिनट के अंदर ही 1,31,000 लोगों ने इसे पसंद किया था।एयरटेल ने भारत में ब्‍लॉक की कई बड़ी वेबसाइट

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X