ये है दुनिया का पहला ब्रेल फोन
लंदन की कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन बनाया है जिसे नेत्रहीन लोग भी प्रयोग कर सकेंगे। इसे दुनिया का पहला ब्रेल फोन कहा जा रहा है। 60 पाउंड यानी 5000 रुपए की अनुमानित कीमत में अमरीका बाजारों में इस ब्रेल फोन की बिक्री भी शुरु हो चुकी है।
पढ़ें: थोड़ा और इंतजार क्योंकि जल्द आने वाले हैं ये 5 नए स्मार्टफोन
फोन को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि इसे नेत्रहीन लोगो भी आसानी से प्रयोग कर सकें। फोन का फ्रंट और बैक पैनल 3डी तकनीक की मदद से डिज़ाइन किया गया है।

ऑनफोन के मुताबिक ये ब्रेल फोन अलग-अलग रंगों के ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। अगर किसी को ब्रेल पढ़ने में दिक्कत आती है तो इसके लिए फोन में अलग-अलग अक्षर भी प्रिंट किए गए हुए हैं जिसकी मदद से नेत्रहीन बिना ब्रेल सीखें फोन प्रयोग कर सकते हैं।
इस फोन को बनाने वाले टॉम संडरलैंड के अनुसार फोन में दी गई ब्रेल बटनों को अपनी सुविधा अनुसार सेट किया जा सकता है जैसे दोस्तों को कॉल करने के लिए अलग-बटन और परिवार के सदस्यों को कॉल करने के लिए अलग बटन। वहीं इमरजेंसी के लिए अलग बटन सेट की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








