Home
News

29 नवंबर को शुरू होगी शाओमी की Black Friday Sale, जानिए किन-किन पर क्या-क्या ऑफर्स

स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग दुनिया की मशहूर कंपनी शाओमी, भारत में अपनी Black Friday Sale सेल का आयोजन करने वाली है। हालांकि, कंपनी की ये ख़ास सेल अमेरिकी में काफी फेमस है लेकिन अब कंपनी ने ऐलान किया है कि इसे भारतीय यूज़र्स के लिए भी शुरू किया जाएगा। Xiaomi Black Friday Sale 29 नवंबर को शुरू होगी, जो 2 दिसंबर तक चलेगी।

29 नवंबर को शुरू होगी शाओमी की Black Friday Sale, जानिए किन-किन पर क्या-क्या ऑफर्स

Xiaomi Black Friday सेल डिटेल

तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल में शाओमी के कई प्रोडक्ट्स भी एक्साइटिंग ऑफर दिए जाएंगे। सेल के दौरान, आप शाओमी के प्रोडक्ट्स को Mi.com, फ्लिपकार्ट और अमेजॉन इंडिया की साइट्स से खरीद सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने फिलहाल डील और डिस्काउंट्स की डिटेल्स को रिवील नहीं किया है।

हालांकि एक टीज़र वीडियो से कंपनी ने हिंट दिया है कि ये सेल बहुत बड़ी होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सेल में शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्ट सीरीज Redmi K20-सीरीज और दूसरे ख़ास प्रोडक्ट्स भी डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस सेल के दौरान अपने किसी खास प्रॉडक्ट का भी एलान कर सकती है।

भारत में लॉन्च होगा Mi Note 10

बताते चलें कि चीनी कंपनी शाओमी जल्द ही Mi Note 10 स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में पेश करने वाली है। जो कि Mi CC9 Pro का ग्लोबल वर्ज़न है। स्मार्टफोन की 6.47-इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले है। ये स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730G प्रोसेसर से पावर्ड है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड MIUI 11 पर ऑपरेट होगा। अगर स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। भारतीय बाजारों में लॉन्च होने के बाद इसकी सीधी टक्कर OnePlus 7T और हाल ही में लॉन्च हुए Realme X2 Pro से होगी।

पेंटा कैमरा सेटअप

स्मार्टफोन की ख़ासियत है कि इसके रियर में दिया गया पेंटा कैमरा सेटअप। जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए ये स्मार्टफोन 32MP कैमरे के साथ आता है। बता दें कि फोन के फ्रंट कैमरा में Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा फीचर के चलते फोन में 5x ऑप्टिकल ज़ूम भी दिया जा रहा है। फोन में जान फूंकने के लिए 5,260mAh की बैटरी दी गई है। जो 30W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत

6GB रैम + 128GB स्टोरेज- 2,799 युआन (लगभग 28,000 रुपए)

8GB रैम + 128GB स्टोरेज- 3,099 युआन (लगभग 31,000 रुपए)

8GB रैम + 256GB स्टोरेज -3,499 युआन (लगभग 35,000 रुपए)

इस तरह की तमाम ख़बरों और टेक्नोलॉजी की दुनिया में लॉन्च होने वाले तमाम डिवाइसों के बारे में सभी जानकारियों को हिंदी में जानने के लिए गिज़बॉट हिंदी के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक और हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं। इसके अलावा अगर आप टेक्नोलॉजी की किसी भी समस्या या टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में जानने चाहते हैं तो आप हमें संपर्क करके बता सकते हैं। हम उस विषय में आपको टिप्स एंड ट्रिक्स जरूर बताएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi, the world's leading smartphone manufacturing company, is about to organize its Black Friday Sale Sale in India. However, this special sale of the company is quite popular in American, but now the company has announced that it will be started for Indian users as well. Xiaomi Black Friday Sale will begin on November 29, which will run till December 2.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X