Xiaomi Mi A3 में एंड्रॉयड 10 अपडेट आने के बाद हुई कुछ परेशानियां
Xiaomi Mi A3 में एंड्रॉयड 10 अपडेट की बात काफी दिनों से की जा रही थी। इस फोन में अपडेट देने में देर हो रही थी, जिसके बाद यूज़र्स निराश हुए और उसके बाद कंपनी ने इस फोन में जल्दबाजी में अपडेट जारी किया। इसके बाद शाओमी के इस गूगल वन प्रोग्राम के फोन में अपडेट तो मिला लेकिन उसके बाद यूज़र्स को नई सुविधाओं के बजाय कुछ परेशानियां होने लगी।

Xiaomi Mi A3 में एंड्रॉयड 10 का अपडेट
Xiaomi Mi A3 में एंड्रॉयड 10 का अपडेट आने वाले के बहुत सारे यूज़र्स ने इसके बारे में शिकायतें की कि अपडेट आने के बाद इस फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर उम्मीद के मुताबिक काम नहीं कर रहा है। इसके अलावा फोन का फॉन्ट साइज भी ठीक नहीं है और इसमें बहुत सारे बग्स भी है।
इस फोन में अपडेट आने के बाद इतनी सारी शिकायतें आई और उसके बाद कंपनी ने इस अपडेट को रोक दिया। एक यूज़र्स के अनुसार शाओमी ने इस हफ्ते एमआई ए3 के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट को दोबारा जारी किया है। इस अपडेट के बारे में कई यूज़र्स ने ट्वीट करके जानकारी दी है। हालांकि अब ऐसा लगता है कि शाओमी ने बिना कारण बताए एक बार फिर अपने इस फोन में इस लेटेस्ट अपडेट को रोक दिया है। अब देखना होगा कि शाओमी कंपनी अपने इस स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 10 अपडेट को पूरे ठीक तरीके से कब तक लागू कर पाता है।
इस फोन की नई कीमत
वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत पर 15,999 रुपए थे लेकिन अब इस फोन को 14,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। Xiaomi Mi A3 की इस नई कीमत के बारे में शाओमी के इंडिया चीफ मनु कुमार ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके दी है।
इसमें 6.8 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ-साथ इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का IMX586 है, जो एआई स्मार्ट सेंसर के साथ आता है।
इसके अलावा इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आता है। इसके अलावा Xiaomi Mi A3 का तीसरा कैमरा सेंसर 2 मेगारपिक्सल का है। इसके अलावा इसमें स्लो मोशन वीडियो और 4K वीडियो शूट करने की भी क्षमता है। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








