श्याओमी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी
चीन की कंपनी श्याओमी दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी स्मार्टफोन विनिर्माता कंपनी बन गई है। यह स्थान उसने सिर्फ तीन साल में हासिल कर लिया। स्ट्रैटेजी एनालिटिक्स के नए आंकड़ों के मुताबिक अरबपति ली जुन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने पिछले तीन महीने में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार के 5.1 फीसदी हिस्से पर कब्जा कर लिया है। पिछले साल तक उसका सिर्फ 1.8 फीसदी बाजार पर अधिकार था।
पढ़ें: एलजी ने भारत में लॉन्च किया गूगल क्रोम ओएस डेस्कटॉप
श्याओमी कोरिया की कंपनी एलजी को पीछे छोड़कर पांचवें स्थान पर काबिज हुई है। मौजूदा साल की दूसरी तिमाही में वैश्विक स्मार्टफोन बाजार में 25.2 फीसदी हिस्सेदारी के साथ सैमसंग शीर्ष पर है, उसके बाद 11.9 फीसदी हिस्सेदारी के साथ एप्पल है। तीसरे स्थान पर 6.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ चीन की हुवावे है और चौथे स्थान पर 5.4 फीसदी हिस्सेदारी के साथ लेनोवो है।

भारत में जियाओमी ने तीन फोन लाउंच किए हैं। एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इसका एक प्रमुख फोन एमआई3 आनन फानन में बिक गया। दूसरी तिमाही में वैश्विक स्तर पर स्मार्टफोन की बिक्री साल-दर-साल आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 29.5 करोड़ हो गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications