शाओमी ने लॉन्च किया सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन, पढ़िए और जानिए कीमत
Xiaomi Mi 10 Lite 5G को यूरोपीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फोन अब तक का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन है। आपको बता दें कि इस सीरीज में कंपनी ने इस फोन से पहले Mi 10 और Mi 10 Pro को लॉन्च किया था। अब इस लिस्ट में इन दोनों फोन के एक लाइट वर्ज़न को लॉन्च किया गया है, जिसका नाम Xiaomi Mi 10 Lite है। ये फोन भी 5जी फोन है।

इस फोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.67 इंच की एमोलेड ट्रू कलर डिस्प्ले दी है। इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल का एक नॉच भी दिया है। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट भी प्रोसेसर के तौर पर दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में कंपनी ने एलपीडीडीआर4एक्स रैम और यूएफएस 2.1 स्टोरेज की सुविधा दी है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। ये कैमरा कुछ खास मोड और फीचर्स के साथ आता है। इसमें नाइट मोड 2.0, एआई डायनामिक स्काईस्केपिंग और व्लॉग जैसे कई मोड शामिल हैं। इस फोन में वीडियो कॉलिंग और शानदार सेल्फी क्लिक करने के लिए 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो खुद कई खास फीचर्स के साथ आता है।
इन सभी चीजों के अलावा इस फोन में कंपनी ने एक दमदार बैटरी भी दी है। इस फोन की बैटरी 4,160 एमएएच क्षमता के साथ आती है। ये बैटरी 20 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। ये स्मार्टफोन क्विक चार्ज 3.5 के सपोर्ट के साथ भी आता है। इसमें कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया हुआ है।
इस फोन की कीमत और बिक्री
इस फोन की कीमत की बात करें तो इस फोन को फिलहाल यूरोप में लॉन्च किया गया है। इस फोन को कंपनी ने 4 अलग-अलग रंगों में पेश किया है। इसकी कीमत 349 यूरो यानि करीब 29,200 रुपए है। इसको मई के शुरुआती दिनों में यूरोप के मार्केट में बेचा जाएगा। हालांकि भारत में इसकी बिक्री के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








