Home
News

108MP + 48MP + 12MP + 8MP वाला बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

शाओमी के नए और सबसे आधुनिक तकनीकों से लैस स्मार्टफोन शाओमी एमआई 10 के बारे में चर्चाएं पिछले काफी महीनों से हो रही है। अब शाओमी के को-फाउंडर और वाइस चेयरमैन Lei Jun ने इस बार को कंफर्म करते हुए जानकारी दी है कि शाओमी कंपनी अपने लेटेस्ट Xiaomi Mi 10 को साल 2020 से पहले क्वॉर्टर यानि पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।

108MP + 48MP + 12MP + 8MP वाला बेहतरीन कैमरा स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च

Xiaomi Mi 10 जल्द होगा लॉन्च

शाओमी के को-फाउंडर के इस घोषणा और पुष्टि से ये तो कंफर्म हो गया है कि अब शाओमी के इस बेहतरीन और नेक्स्ट जेनरेशन वाले स्मार्टफोन को साल 2020 के पहले तीन महीने यानि मार्च तक में लॉन्च कर दिया जाएगा। इस फोन की सबसे खास बात इसमें आने वाले 108 मेगापिक्सल का कैमरा है, जो कैमरा स्मार्टफोन की दुनिया में एक अलग क्रांति लेकर आएगा।

इसके अलावा में मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक कहा जा रहा है कि शाओमी कंपनी इस साल जून तक में 10 5G नेटवर्क सपोर्ट करने वाले डिवाइस को भी लॉन्च करेगी। इन सभी 10 डिवाइस को अलग-अलग रेट में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि अभी यूज़र्स को सिर्फ और सिर्फ Xiaomi Mi 10 के लॉन्च होने का इंतजार है।

इस फोन का संभावित फीचर्स

इस स्मार्टफोन के लीक हुई स्पेसिफिकेशंस की ख़बरों के मुताबिक इस फोन में कंपनी 6.5 इंच की OLED डिस्प्ले दे सकती है। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। इसके अलावा इस फोन को कंपनी Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट प्रोसेसर के साथ पेश करेगी। Qualcomm Snapdragon 865 SoC चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला ये फोन संभवत: दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। इसके अलावा इस फोन के कैमरा सेटअप के बारे में काफी बातें हो रही है।

कैमरा सेटअप: 108MP + 48MP + 12MP + 8MP

इस फोन में कंपनी एक 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देने वाली है। वहीं इसका दूसरा कैमरा भी 48 मेगापिक्सल का होगा जबकि तीसरा 12 और चौथा 8 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इस फोन में कंपनी एक 4500 एमएएच की दमदार बैटरी भी देगी जो कि 66W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ ही इस फोन की बैटरी के साथ कंपनी एक 40W का फास्ट वायरलैस चार्जिंग भी दे सकती है।

इस फोन की संभावित कीमत

इस फोन की संभावित कीमत पर गौर करें तो इसका 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 3,799 RMB यानि करीब 38,870 रुपए और 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेद वाला स्मार्टफोन 4,099 RMB यानि करीब 42,000 रुपए का हो सकता है। इसके अलावा इस फोन का टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा, जिसकी कीमत 4,499 रुपए यानि करीब 46,000 रुपए हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Discussions about Xiaomi Mi 10, a smartphone equipped with the latest and most modern technologies of Xiaomi, have been happening for the last several months. Now, Xiaomi's co-founder and vice chairman Lei Jun has confirmed this time that the company will launch its latest Xiaomi Mi 10 in the first quarter before 2020.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X