Xiaomi Mi 11 Ultra: 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानिए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस
शाओमी कंपनी का एक जबरदस्त फोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। शाओमी के इस फोन का नाम Xiaomi Mi 11 Ultra है। इस फोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया गया है। अब इस फोन को भारत में लॉन्च करने की तैयारियां की जा रही है। कंपनी ने इस फोन के भारत में लॉन्च डेट का खुलासा भी कर दिया है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर
Xiaomi Mi 11 Ultra को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जा रहा है। आइए आपको इस फोन के फीचर्स के बारे में बताते हैं। इस फोन में कंपनी 6.81 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले देगी। इस फोन के डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इस डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करने के लिए कंपनी ने इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस की कोटिंग की है। इसके अलावा यह HDR10+ Dolby Vision के सपोर्ट के साथ आएगा।
इस फोन के प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट देने का फैसला किया है। इसके अलावा इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी दी है, जो 67W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड MIUI 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
इस फोन का कैमरा और कीमत
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इस कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। वहीं इस फोन का दूसरा बैक कैमरा 48 मेगापिक्सल के टेलिफोटो लेंस का है, जबकि इस फोन का तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल के वाइड कैमरा एंगल लेंस के साथ आता है। इस कैमरा सेटअप का टेलिफोटो लेंस 120x तक डिजिटल ज़ूम की क्षमता रखता है। इन सभी के अलावा इस फोन में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा भी दिया है।
इस फोन की कीमत पर गौर करें तो Xiaomi MI 11 Ultra को तीन वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB. इस फोन को चीन में RMB 5,999 यानि करीब 67,700 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं इस फोन के टॉप मॉडल की कीमत RMB 6,999 यानि करीब 78,100 रुपए है। अब देखना होगा कि भारत में इस फोन की कितनी कीमत में पेश किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








