श्याओमी मी 5एक्स लॉन्च को तैयार, इसका डूअल रियर कैमरा है खास
श्याओमी ने भारत में आज ही अपना मी मैक्स 2 लॉन्च किया है। यह बिग स्क्रीन स्मार्टफोन है। इस फोन को चाइना में मई में लॉन्च किया गया था। अब इस कंपनी के नए फोन की चर्चाएं जोरो पर हैं। श्याओमी अपना मी 5एक्स फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन में डूअल रियर कैमरा दिया गया है।

श्यावामी मी 5एक्स कंपनी के बेहद सक्सेसफुल रहे स्मार्टफोन मी5 का ही वैरिएंट है। यह फोन 26 जुलाई को लॉन्च होगा। इससे पहले फोन के कई लीक्स सामने आए थे, हालांकि अब श्याओमी ने इसकी लॉन्च कन्फर्म की है। फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करेगा। इसके साथ ही इस फोन में होगा लेटेस्ट MIUI 9।
मी 5एक्स स्मार्टफोन के बारे में सामने आए लीक्स पर ध्यान दें तो यह 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 एसओसी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं फोन की रैम 4जीबी तक की होगी। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर में देखा जा सकता है।
सभी शानदार फीचर्स के साथ इस फोन की कीमत सीएनवाई 1,999 तक हो सकती है, यानी कि लगभग 19,000 रुपए।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications