Xiaomi Mi A1 आज रात से नए अंदाज में होगा सेल

श्याओमी ने कुछ महीने पहले भारत में अपना स्मार्टफोन Mi A1 लॉन्च किया था। यह फोन कंपनी ने स्टॉक एंड्रायड के साथ लॉन्च हुआ था। यह कंपनी का पहला फोन है जो भारत में डूअल रियर कैमरा के साथ पेश हुआ है। लॉन्च के समय कंपनी ने फोन के ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वैरिएंट पेश किए थे।
श्याओमी Mi A1 के लॉन्च के बाद से ही फोन का रोज़ गोल्ड कलर वैरिएंट भारत में सेल के लिए नहीं आया था, हालांकि अब ग्राहक इस फोन को नए रंग में खरीद पाएंगे।

श्याओमी का यह स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट एक्सक्लूसिव है। Mi A1 का रोज़ गोल्ड कलर वैरिएंट भारत में फ्लिप्कार्ट के जरिए सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को रात 12 बजे से खरीदा जा सकता है। फोन की भारत में 14,999 रुपए रखी गई है। बता दें कि फ्लिप्कार्ट इस फोन पर ऑफर भी पेश कर रही है। जिनमें एक्सचेंज ऑफर भी शामिल हैं।
यह फोन 5.5 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन फुल मेटल बॉडी के साथ आएगा, इसके साथ इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो इसे और सिक्योर बनाता है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में पीछे दिया गया है। इसका स्लीक डिज़ाइन इसे काफी स्टाइलिश बनता है।

श्याओमी के इस स्मार्टफोन में वैसे कई चीजें खास हैं लेकिन जो सबसे खास है वो है इसका डूअल रियर कैमरा। इसमें फ्लैगशिप डूअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम और 10x डिजिटल ज़ूम के साथ आता है। इस फोन में 12एमपी का वाइड एंगल और 12 एमपी का टेलीफ़ोटो लेंस कॉम्बिनेशन दिया गया है। श्याओमी का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 के साथ आता है। यह लेटेस्ट प्रोसेसर नहीं है, लेकिन इस रेंज में आपको कम ही ऐसे डिवाइस मिलेंगे जो इस फ़ास्ट प्रोसेसर के साथ आते हैं।
मी ए1 स्मार्टफोन में 4जीबी की रैम और 64केबी की इटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन की मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 3080mAh की बैटरी है। इस फोन में दो सिम कार्ड स्लॉट हैं, कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, यूएसबी टाइप-सी और जीपीएस भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








