Home
News

श्‍याओमी वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दूसरे नंबर पर

By Rahul

स्‍मार्टफोन कंपनी श्‍याओमी वैश्विक वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक बाजार में निर्यात और बाजार हिस्सेदारी के मामले में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।

यह जानकारी आईडीसी की एक रपट से मिली। इस बाजार में शीर्ष स्थान पर फिटबिट का है। श्‍याओमी को दूसरे स्थान पर पहुंचने में एक साल से कुछ अधिक समय लगा।

पढ़ें: 16 साल के लड़के ने बनाया हवा से फोन चार्ज करने का जुगाड़

श्‍याओमी वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दूसरे नंबर पर

श्‍याओमी का मी बैंड अगस्त 2014 में चीन में लांच हुआ। इसके बाद यह इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर, हांगकांग में लांच हुआ। अप्रैल 2015 में यह भारत में लांच हुआ। इसकी कीमत यहां 999 रुपये है। मी बैंड को बाजार में उतारने के लिए शियाओमी ने एक अन्य स्टार्टअप कंपनी हुआमी टेक्‍नालॉजी के साथ साझेदारी की थी।

श्‍याओमी वियरेबल इलेक्ट्रॉनिक बाजार में दूसरे नंबर पर

पहले स्थान पर काबिज फिटबिट ने 2015 की प्रथम तिमाही में तीन उपकरण लांच किए हैं, जिसमें शामिल हैं चार्ज, चार्ज एचआर और सर्ज। इसके साथ ही इसके पुराने फ्लेक्स रिस्टबैंड, वन एवं जिप उपकरणों की भी मांग कम नहीं हुई। इस बाजार में तीसरे स्थान पर काबिज रही गार्मिन, चौथे स्थान पर रही सैमसंग और पांचवें स्थान पर रहीं जॉबोन।

पढ़ें: बिना सिम के फोन में कैसे इंस्‍टॉल करें वाट्स एप ?

इस रपट में एप्पल की घड़ी के बाजार में उतरने से पैदा होने वाले प्रभाव के बारे में वियरेबल रिसर्च प्रबंधक रैमन लामास ने कहा, "एप्पल के आने से बाजार में क्या बदलाव आएगा, यह देखना है। एप्पल की घड़ी बाजार में एक मानक वियरेबल उपकरण बन सकती है, जिसके आधार पर अन्य उत्पादों की गुणवत्ता निर्धारित हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
It wouldn’t come as a surprise to many that Fitbit is the world leader in wearable devices. With a range of stylish wearable devices, Fitbit has managed to dominate the wearable market.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X