Home
News

Xiaomi Mi Max 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

By Devesh

चीनी स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने अपना एक नया स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Xiaomi Mi Max 3 है। आपको बता दें कि यह फोन Mi Max 2 का अपग्रेड वर्जन है। जिसे पिछले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। Mi Max 2 किफायती दाम का फोन होने की वजह से काफी लोकप्रिय हुआ था। अब वैसी कुछ उम्मीद Xiaomi Mi Max 3 से भी की जा रही है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 5,500 एमएएच की बैट्री भी है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। इसके साथ-साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप और डुअल 4जी वीओएलटीई भी शामिल है।

Xiaomi Mi Max 3 हुआ लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

तीन कलर वेरिएंट में मौजूद

वहीं इस हैंडसेट में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन डार्क ब्लू, ड्रीम गोल्ड और मीट्योराइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इस फोन को चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही इस फोन को भारतीय मार्केट में भी लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का वजन 221 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 802.11एसी, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कई फीचर्स शामिल हैं।

4 जीबी और 6 जीबी के दो वेरिएंट

इस स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इस स्मार्टफोन में रैम के लिहाज से दो वेरिएंट हैं, एक वेरिएंट 4 जीबी का है तो दूसरा वेरिएंट 6 जीबी का है। इसी तरह स्टोरेज के लिए भी इस फोन में दो विकल्प दिए गए हैं, एक 64 जीबी वाला है को दूसरा 128 जीबी वाला है। इन दोनों वेरिएंट की स्टोरेज क्षमता को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा क्वालिटी भी शानदार

अब इस फोन के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। इसके अलावा इस फोन के कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और डुअल एलईडी फ्लैश भी साथ में आते हैं। इस फोन का फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें फेस रिकग्निशन और सॉफ्ट सेल्फी लाइट की भी सुविधा भी है।

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत

इस फोन की कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 17,300 रुपये) है। जबकि 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत ,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) होगी। इस फोन की चीन में बिक्री कल यानि 20 जुलाई से शुरू होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
The Chinese smartphone company Shyomi has launched its new smartphone Xiaomi Mi Max 3. This smartphone has a 6.9-inch full-HD + display. It also has a battery of 5,500 MAH. This quick charge comes with 3.0 support. Along with this, dual-rear camera setup and dual 4G VoLTE are also included.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X