Xiaomi Mi MIX 2 आज पहली बार इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध
पॉपुलर चीनी कंपनी शाओमी का 10 अक्टूबर को लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Xiaomi Mi MIX 2 आज मंगलवार से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। 5.99 इंच का फुल एचडी + डिस्प्ले वाला इस फोन को आप फ्लिपकार्ट से खऱीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट के अलावा शाओमी की अपनी वेबसाइट मी डॉट कॉम पर भी ये फोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है।

फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर इस फोन की बिक्री 12 बजे से शुरू होगी। हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुए इस फोन की आज पहली सेल है और कंपनी ने इसे प्रिव्यू सेल का नाम दिया है। उम्मीद की जा रही है कि ऑर्डर के बाद इस फोन को नवंबर के पहले हफ्ते में उपलब्ध कराया जा सकता है। आइए जानते हैं इस फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
पढे़ं- भारतीय महिला ने Facebook पर खोजा बग, ये मिला ईनाम
शाओमी मी मिक्स 2 की भारत में कीमत 35,999 रुपए है। अगर आप इसे फ्लिपकार्ट या मी डॉट कॉम से इसे खऱीदने पर नो कॉस्ट ऑन ईएमआई ऑप्शन दिया जा रहा है। अगर आप इसे फ्लिपकार्ट से खरीदने का सोच रहे हैं, तो एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड यूजर्स को कीमत पर 10 परसेंट की छूट मिलेगी।
पढे़ं- कम बजट में ये 5 गैजेट्स हो सकते हैं बेस्ट दिवाली गिफ्ट
वहीं अगर इसे फोन को मी डॉट कॉम से खरीदने पर हंगामा म्यूजिक का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। यहां क्लिक करके जानें Xiaomi Mi MIX 2 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।


Click it and Unblock the Notifications