Xiaomi Mi note 10: 108MP सेंसर और पांच कैमरों के साथ होगा लॉन्च
शाओमी कंपनी अब अपने अगले स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। आप सोच रह होंगे कि शाओमी कंपनी अब कौनसा स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। आपको बता दें कि शाओमी कंपनी अब अपना एक नया स्मार्टफोन शाओमी एमआई नोट 10 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi कंपनी ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करके इस फोन के बारे में जानकारी दी है।

Xiaomi Mi Note 10
शाओमी के आधिकारिक ट्वीट के मुताबिक कंपनी 6 नवंबर को स्पेन में स्थानीय समय अनुसार 11:30am (भारतीय समय अनुसार 3pm) इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने पहली बार 5 कैमरों का सेटअप दिया है। इन 5 कैमरों में एक कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने अपने ट्वीट के जरिए कहा है कि 5 कैमरों वाला अपना पहला स्मार्टफोन वो लॉन्च करने जा रही है।
इस स्मार्टफोन ने कंपनी ने #InnovationForEveryone टैगलाइन रखा है। इस स्मार्टफोन में पांच कैमरे होंगे, इसका पहला कैमरा 108 मेगापिक्सल, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट मोड का होगा, तीसरा कैमरा लेंस 20 मेगापिक्सल का अल्टा-वाइड एंगल के लिए होगा। चौथा कैमरा टेलीफोटो लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का होगा और पांचवा कैमरा 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। ये दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो 108 मेगापिक्सल के साथ 5 कैमरा सेटअप में आएगा।
108MP के साथ 5 कैमरों की खासियत
इस तरह से इस स्मार्टफोन के पांच कैमरे काफी शानदार होने वाले हैं। इसका प्राइमरी कैमरा किसी भी पिक्चर की काफी बढ़िया डिटेल्स बताएगा, जो कि पहले के स्मार्टफोन कैमरा से काफी बेहतर हो सकती है। इसका दूसरा कैमरा इस शानदार पोर्ट्रेट फोटो क्लिक करने के लिए पर्फेक्ट होगा।
इसके बाद इस फोन का तीसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है, जो अल्ट्रा-वाइड एंगल के लिए है। इसका मतलब है कि इस फोन में वाइड एंगल की फोटो भी काफी शानदार आने वाली है। इसके बाद इसका चौथा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, इसकी वजह से इस फोन में 50X तक जूम करने की क्षमता होगी। वहीं इसका पांचवा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर वाला होगा, जो दूर रखी चीजों पर भी काफी अच्छे से फोकस करेगा।
शाओमी कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले अपने ट्वीटर हैंडल पर काफी सारे ट्वीट्स करके इस स्मार्टफोन के कैमरा सेटअप का सैंपल दिखाया है। हम यहां पर उन सभी ट्वीट्स को अटैच कर रहे हैं। हालांकि इस स्मार्टफोन के इंडिया में लॉन्च होने की कोई ख़बर अभी तक नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस स्मार्टफोन को इंडिया में भी लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








