Home
News

108 मेगापिक्सल के 5 कैमरों वाला Mi Note 10 जल्द होगा लॉन्च

Xiaomi कंपनी अपने Mi Note 10 स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। स्मार्टफोन को पांच कैमरा के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें, खबर आ रही है कि कंपनी अपने CC9 Pro को भी लॉन्च कर सकती है। वहीं, उम्मीद है कि CC9 Pro और Mi Note 10 स्मार्टफोन को 108 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च करेगी। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी CC9 Pro स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में Mi Note 10 के नाम से भी लॉन्च कर सकती है।

108 मेगापिक्सल के 5 कैमरों वाला Mi Note 10 जल्द होगा लॉन्च

Mi Note 10 स्पेसिफिकेशन

कंपनी अपने Mi Note 10 स्मार्टफोन के टीजर को पेश कर चुकी है। हालांकि उस टीजर से फोन के बारें में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आती है। सिर्फ इतना पता चला है कि यह दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल कैमरे वाला पैंटा कैमरा फोन होगा। अगर Mi CC9 Pro और Mi Note 10 एक ही फोन हैं तो हमें मी नोट 10 के बारे में बहुत कुछ पहले से पता है।

ऐसे में मी नोट 10 में पिछले हिस्से पर 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल वाला टेलीफोटो कैमरा, एक मैक्रो कैमरा और एक पोर्ट्रेट शूटर दिया जा सकता है। बता दें, कंपनी अपने मी सीसी9 प्रो स्मार्टफोन को चीन में 5 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। ऐसे में मी नोट 10 स्मार्टफोन किन स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जाएगा इस बात का जवाब ग्लोबल मार्केट में फोन लॉन्च के बाद ही मिल सकेगा।

शाओमी को मिली लोकप्रियता

शाओमी कंपनी अपने कई प्रॉडक्ट्स के लिए मशहूर हो गई है लेकिन शाओमी के स्मार्टफोन्स ने दुनियाभर में काफी लोकप्रियता हासिल की है। वहीं अगर भारत की बात करें तो यहां शाओमी कंपनी के स्मार्टफोन्स ने महज करीब 5 साल पहले ही अपने सफर की शुरुआत की थी लेकिन अब कंपनी भारत की नंबर वन स्मार्टफोन कंपनी है। भारत में शाओमी के स्मार्टफोन सबसे ज्यादा खरीदे जा रहे हैं।

इसका कारण शाओमी द्वारा लगातार लॉन्च किए जा रहे एक के बाद एक बजट और मिडरेंज स्मार्टफोन्स हैं। शाओमी कंपनी ने भारतीय यूज़र्स की जरूरत और बजट को देखा, समझा और उसके बाद उनके लिए स्मार्टफोन डिजाइन किया। अब भारतीय यूज़र्स खुद शाओमी के नए स्मार्टफोन्स का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हाल ही में कंपनी ने अपना Redmi Note 8 सीरीज़ को लॉन्च किया है और अब यूज़र्स को Mi Note 10 सीरीज का इंतजार है।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में आने वाली तमाम अपडेट्स और नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप भी तमाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली सभी हलचल को भी आप हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी तमाम ख़बरों को अपने मोबाइल में पा सकते हैं। आप हमारे हेलो अकाउंट के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company is about to launch its Mi Note 10 smartphone soon. The smartphone will be launched with five cameras. Let us know, the news is coming that the company can also launch its CC9 Pro. At the same time, it is expected that CC9 Pro and Mi Note 10 will launch the smartphone with 108 megapixel camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X