Mi CC9 Pro स्मार्टफोन 5 नवंबर को होगा लॉन्च, इन डिवाइस के भी लॉन्च होने की संभावना
Xiaomi के Mi CC9 Pro को चीन में 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह फोन काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ था। वहीं, फोन को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिल चुका है। फोन में कमाल की बात यह है कि इसे पांच रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा रहा है।

वहीं फोन के फ्रंट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा रहा है। खास बात यह है कि Xiaomi ने अपने पहले स्मार्टवॉच और मीटीवी 5 सीरीज़ के नए टेलीविज़न लॉन्च करने का टीज़र भी ज़ारी कर दिया है। बता दें, लॉन्च होने से पहले फोन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Xiaomi Mi CC9 Pro स्पेसिफिकेशन
Xiaomi के Mi CC9 Pro स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन को ग्लॉसी फिनिश वाले रियर पैनल और जेड ग्रीन कलर में लॉन्च किया जाएगा। फोन में पांच कैमरा के साथ दो डुअल-एलईडी फ्लैश मॉड्यूल भी दिया जा रहा है।

फोन के फ्रंट कैमरा में Samsung ISOCELL Bright HMX सेंसर का इस्तेमाल किया गया है। कैमरा फीचर के चलते फोन में 5x ऑप्टिकल ज़ूम भी दिया जा रहा है। फोन को कर्व्ड डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच के साथ लॉन्च किया जाएगा। बताया जा रहा है कि फोन में ऑक्टा-कोर 730जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई भी होगा।
Mi TV 5 सीरीज़ भी होगा लॉन्च
जैसा हम आपको पहले बता चुके हैं कि शाओमी के मी सीसी9 प्रो स्मार्टफोन को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि उम्मीद है कि इसके साथ ही Xiaomi कंपनी अपनी Mi TV 5 सीरीज़ से पर्दा उठाएगी। Millet TV वीबो अकाउंट से मीटीवी सीरीज़ को भी 5 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
वहीं, वहीं कंपनी Mijia वीबो अकाउंट से स्मार्टवॉच को भी पेश कर सकती है, जो एक एक चौड़ा फिटनेस बैंड जैसा होगा। बताया जा रहा है कि स्मार्टवॉच को कॉलिंग, म्यूजिक प्लेबैक और मैसेजिंग जैसी सुविधा के साथ पेश किया जाएगा।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में आने वाली तमाम अपडेट्स और नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप भी तमाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली सभी हलचल को भी आप हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी तमाम ख़बरों को अपने मोबाइल में पा सकते हैं। आप हमारे हेलो अकाउंट के जरिए भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








