Home
News

Xiaomi Super Sale 2019: 12 दिसंबर तक शाओमी के सभी स्पेशल स्मार्टफोन पर भारी छूट

अगर आप शाओमी कंपनी के फैन हैं और शाओमी का स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो 12 दिसंबर तक आपके पास एक अच्छा मौका है। शाओमी ने 6 दिसंबर यानि बीते दिन से शाओमी सुपर सेल की शुरुआत की है। इस सेल में कंपनी ने अपने कुछ खास स्मार्टफोन को लिस्ट किया है।

Xiaomi Super Sale 2019: 12 दिसंबर तक शाओमी के सभी स्पेशल स्मार्टफोन पर भारी छूट

इसमें Redmi K20 Pro, Redmi K20, Poco F1, Redmi Note 7A, Redmi 7, Redmi 8A जैसे कई शाओमी स्मार्टफोन्स है। इन सभी स्मार्टफोन पर शाओमी सुपर सेल के दौरान कई ऑफर्स मिल रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% का डिस्काउंट ईएमआई पर भी मिलेगा। आइए हम आपको कुछ और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

शाओमी का सुपर सेल

इस लिस्ट में पहला स्मार्टफोन Redmi K20 Pro है। इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जो इस सेल में 25,999 रुपए में उपलब्ध है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसकी कीमत 29,999 रुपए से घटकर इस सेल में 27,999 रुपए हो गई है। आपको इस फोन में 2000 रुपए का फायदा होगा।

Redmi K20 की बात करें तो इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत इस सेल में सिर्फ 19,999 रुपए है, जबकि असल कीमत 21,999 रुपए है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट वाला है, जिसकी कीमत 23,999 रुपए की जगह इस सेल में 22,999 रुपए है।

Redmi 7A, Redmi 8A के ऑफर्स

इन दोनों स्मार्टफोन की कीमत भी इस सेल में कम की गई है। Redmi 7A को इस सेल में 5,299 रुपए में बेचा जा रहा है, इस कीमत में यूज़र्स को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 5,499 रुपए है। इसके अलाव Redmi 8A की बात करें तो इस सेल में इस फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,499 रुपए और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपए है।

Redmi Note 7 Pro

इस लिस्ट में शाओमी का सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन में से एक स्मार्टफोन का नाम भी है। Redmi Note 7 Pro के बेस वेरिएंट को बी इस सेल में 10,999 रुपए की कीमत में बेचा जा रहा है। इसका मिड वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसे इस सेल में 12,999 रुपए में खरीदने का मौका है। इसके अलावा इस फोन का टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 14,999 रुपए है।

इस तरह से और भी कई स्मार्टफोन में कंपनी ने बहुत तरह के डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए हैं। इन स्मार्टफोन Poco F1, Redmi Go, Redmi Note 7S, Redmi Y3 जैसे कई स्मार्टफोन शामिल हैं। अगर आप इन स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो आप आज से 12 दिसंबर के बीच शाओमी के सुपर सेल का फायदा उठाकर डिस्काउंट में खरीद सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are a fan of Xiaomi company and want to buy Xiaomi's smartphone then you have a good chance till December 12. Xiaomi has started the Xiaomi Super Sale from December 6 i.e. the previous day. In this sale, the company has listed some of its special smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X