Home
News

Xiaomi MIX Fold 2 का तहलका, मार्केट में आते ही स्मार्टफोन हुआ सोल्ड आउट

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi समय-समय पर नए फोन को लॉन्च करती रहती है. हाल ही में, कंपनी ने Redmi K50 एक्सट्रीम एडिशन के साथ अपना नया फ्लैगशिप फोल्डेबल स्मार्टफोन, Xiaomi MIX Fold 2 भी लॉन्च किया. पहली सेल में इस फोल्डेबल फोन को यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और कुछ ही मिनटों में यह आउट ऑफ स्टॉक हो गया.

Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन मार्केट में आते ही हुआ सोल्ड आउट

Xiaomi MIX Fold 2

कंपनी के मुताबिक, Xiaomi MIX Fold 2 का स्टॉक 5 मिनट में ही सेल में खत्म हो गया. हालांकि, कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि 5 मिनट में इस फोन के कितने यूनिट्स बिके. बता दें कि Xiaomi MIX Fold 2 12 जीबी तक रैम और 1 टीबी तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है. चीन में इसकी कीमत 8,999 युआन (करीब 1.5 लाख रुपये) है.

Ultra-thin glass and under-display camera

Xiaomi MIX Fold 2 को 6.5-इंच Samsung E5 AMOLED पैनल, फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया. इस फोल्डेबल की दूसरी स्क्रीन 8.2 इंच की है, जिसमें 2.5K का स्क्रीन रेजोल्यूशन और 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा रहा है. इसमें आपको Ultra-thin glass and under-display camera भी मिलता है. फोन के दोनों डिस्प्ले में कंपनी डॉल्बी विजन के साथ 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दे रही है.

इसे भी पढ़ें : Location Tracking : अब आप फोन के जरिए अपने दोस्तों की लोकेशन ट्रेस कर सकते हैं! जाने कैसे

अल्ट्रा-वाइड कैमरा

इस फोन में 12GB तक रैम के साथ 1TB तक की इंटरनल स्टोरेज है. इसमें स्नैपड्रैगन 8+ चिपसेट है. फोटोग्राफी के लिए, मिक्स फोल्ड 2 में 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा शामिल है. फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

Xiaomi MIX Fold 2 स्मार्टफोन मार्केट में आते ही हुआ सोल्ड आउट

दमदार बैटरी

स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी है. फोन में दी गई यह बैटरी 67 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. अगर ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 (out of the box android 12) पर आधारित MIUI 13 पर काम करता है.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
This phone has up to 1TB of internal storage with up to 12GB of RAM. It has Snapdragon 8+ chipset. For photography, the Mix Fold 2 includes a 13-megapixel ultra-wide angle camera, a 50-megapixel primary camera, and an 8-megapixel telephoto camera. The phone also supports 8K video recording.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X