Home
News

श्याओमी भारत में ही बनाएगी अपना डेटा सेंटर

By Rahul

चाइनीज़ कंपनी श्याओमी भारत में अपना डेटा सेंटर बनाएगी, भारतीय वायु सेना ने अपने कर्मचारियों को कुछ दिनों पहले श्‍याओमी फोन प्रयोग न करने की हिदायत दी थी। इसके बाद श्‍याओमी इंडिया के प्रमुख मनु जैन ने बयान दिया था की उन्‍होंने इसके लिए भारत के कई सर्विस प्रोवाइडरों से बात करनी शुरु कर दी है ताकि वे जल्‍द से जल्‍द अपना डेटा सेंटर बना सकें। फिलहाल श्‍याओमी का डेटा सेंटर अमेरिका और सिंगापुर में हैं जहां पर आमेजन एडब्ल्यू एस के सर्वरों पर इसका डेटा सेव होता है।

पढ़ें: 10 कैमरा फीचर जो आपको सिर्फ सोनी एक्‍सपीरिया ज़ी 3 में ही मिलेंगे

भारतीय वायु सेना ने आशंका जताई थी की रेडमी 1 एस के यूजरों का नाम, फोन नंबर के साथ आईएमईआई नंबर चीन में बने सर्वरों पर भेजा जा रहा है जो सुरक्षा की नजर से ठीक नहीं है। वहीं दूसरी ओंर फिनलैंड की डिजिटल सिक्योरिटी फर्म एफ-सिक्योर भी ऐसी आशंका जता चुकी है। भारतीय बाजारों में श्‍याओमी रेडमी अभी यह रेडमी 1 एस स्मार्टफोन बेच रही है। आकड़ों के मुताबिक, भारत में यह लगभग पांच लाख रेडमी 1 एस तथा 1.2 लाख एमआई 3 स्मार्टफोन की बिक्री कर चुका है।

श्याओमी भारत में ही बनाएगी अपना डेटा सेंटर

वहीं दूसरी ओंर श्‍याओमी से जुड़ी एक और खबर सुनने में आ रही है। फ्लिपकार्ट ने श्‍याओमी रेड मी के 40 हजार हैंडसेट बिना स्‍टॉक के ही बेंच दिए गए हैं। जब यूजरों ने फ्लिपकार्ट में फोन को बुक किया तो उन्‍हें कहा गया उनका फोन 8 दिनों में शिप किया जाएगा। इंपोर्ट डेटा ट्रैकिंग वेबसाइट Zauba.com की मानें तो 25 अगस्‍त को 20,000 श्‍याओमी एमआई 3 भारत में इंपोर्ट किए गए हैं, इसके बाद फोन को कोई भी नया स्‍टॉक भारत नहीं आया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi has announced that the ninth flash sale of the budget Redmi 1S will see 1,00,000 units going on sale on November 4.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X