Big Bazaar से खरीद सकेंगे शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 4, ये होंगे ऑफर्स
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी इंडिया में तेजी से अपना स्मार्टफोन कारोबार बढ़ा रही है। कंपनी भारत में ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन मार्केट में अपनी मजबूत दावेदारी बनाने की कोशिश में लगी है। शाओमी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ऐलान किया गया कि अब शाओमी Redmi 4 और शाओमी Redmi Note 4 स्मार्टफोन अब बिग बाजार में भी खरीदारी के लिए उपलब्ध होंगे।

शाओमी ने अपने फोन की ऑफलाइन बिक्री बढ़ाने के लिए बिग बाजार से साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत देश में मौजूद करीब 240 बिग बाजार स्टोर्स पर शाओमी Redmi 4 और शाओमी Redmi Note 4 स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट से कंपनी के फैन्स तक ये जानकारी पहुंचाई।
पढ़ें- Paytm Mall लाया महा कैशबैक सेल, इन प्रॉडक्ट पर 70% डिस्काउंट
मनु कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि 11 अक्टूबर से शाओमी Redmi 4 और शाओमी Redmi Note 4 हैंडसेट 240 से ज्यादा बिग बाजार स्टोर में खरीदारों के लिए अवेलेबल होंगे। बिग बाजार से खरीद पर ग्राहकों को कई ऑफर्स भी पेश किए जाएंगे। कस्टमर्स को नो कॉस्ट ईएमआई और ICICI बैंक कार्ड के साथ ऑफर मिलेगा। साथ ही मी फैन्स के लिए रेडमी सीरिज के ये दोनों फोन स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








