Redmi note 8 सीरीज की लॉन्च डेट, कैमरा, कीमत, बैटरी और सभी स्पेसिफिकेशंस
भारत में स्मार्टफोन हर हफ्ते लॉन्च किए जाते हैं। दुनियाभर की कंपनियां भारत में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करती है। इन कंपनियों में ज्यादातर कंपनियां चीन की है। चाइनीज कंपनियों ने भारत में अपने स्मार्टफोन का अंबार लगा दिया है। एक नहीं बल्कि अनेक चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में अपना व्यापार बड़े स्तर पर फैला दिया।

चीन की सभी कंपनियों में शाओमी कंपनी ने भारतीय स्मार्टफोन यूज़र्स का भरोसा सबसे ज्यादा जीता है। शाओमी कंपनी ने भारतीय यूज़र्स की जरूरतों को अच्छे से परखा समझा और उनके बजट रेंज में स्मार्टफोन मुहैया कराए। शाओमी स्मार्टफोन को लोगों ने काफी पसंद भी किया। अब इसी वजह से शाओमी कंपनी ने लगातार कोई ना कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करते रहती है। एक स्मार्टफोन के लॉन्च होते ही दूसरे स्मार्टफोन के लॉन्च होने की चर्चा शुरू हो जाती है।
Redmi Note 8 Series का इंतजार
इस बार शाओमी कंपनी के सबसे चर्चित नोट सीरीज के एक नए स्मार्टफोन की चर्चा जोरों-शोरों से हो रही है। शाओमी कंपनी ने इस सीरीज में अपना आखिरी स्मार्टफोन शाओमी नोट 7 और शाओमी नोट 7 प्रो इंडिया में लॉन्च किया था। अब कंपनी इस सीरीज को आगे बढ़ाते हुए शाओमी नोट 8 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है।

अब इस फोन की काफी चर्चाएं की जा रही है। इस फोन के बारे में कुछ खास जानकारियां भी सामने आ रही है। इस फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें 4 कैमरों का बढ़िया सेटअप होगा। इसके अलावा इस फोन में एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का भी होगा। आपको बता दें कि शाओमी कंपनी ने अपने ऑफिसियल वेबसाइट mi.com पर इस हफ्ते रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की थी।
Redmi Note 8 सीरीज की कुछ स्पेसिफिकेशंस
इसके बाद कंपनी ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर रेडमी नोट 8 सीरीज के लिए ही एक ही दिन में 10 लाख रजिस्ट्रेशन किए गए हैं। कंपनी का कहना है कि रेडमी नोट सीरीज में यह अबतक का सबसे बढ़िया और बड़ा रिस्पॉन्स है। इस हफ्ते की शुरुआत में इस फोन के रजिस्ट्रेशन को mi.com पर लाइव किया गया है। इसके बाद इस फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी पता चल गया है।
इस फोन के लेटेस्ट टीजर के मुताबिक शाओमी रेडमी नोट 8 सीरीज में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होगा। इसके कैमरा सेटअप के बारे में जैसा कि हमने आपको बताया कि इसमें 64 मेगापिक्सल का एक प्राइमरी सेंसर के साथ में क्वॉड यानि 4 कैमरों का सेटअप होगा।
इसके साथ-साथ इसमें 25x जूम सपोर्ट भी मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में एक लंबी लाइफ वाली बैटरी भी दी जाएगी। इस फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की होगी। इसके साथ 18 वॉट का एक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा।

इसके साथ-साथ ये फोन लिक्विड कूलिंग क्वालिटी के साथ भी आएगा। गेमिंग के लिए इस फोन में गेमिंग एक्सेसरीज़ का सपोर्ट भी शामिल होगा। आपको बता दें कि वीबिंग ने रेडमी नोट 8 प्रो के कुछ कैमरा सेंपल भी चीनी वेबसाइट वीबो पर पोस्ट किए हैं। आपको बता दें कि रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो को चीन में 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। चीन में लॉन्च होने के बाद इन दोनों स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








