Xiaomi Redmi Note 8: आज एक बार फिर फ्लैश सेल में उपलब्ध
Xiaomi कंपनी का एक लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 8 आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे अमेजन, एमआई.कॉम और एमआई होम स्टोर्स पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कुछ ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जो आप इन सभी शॉपिंग साइट पर जाकर देख सकते हैं।

Redmi Note 8 की कीमत
Redmi Note 8 के कीमत पर गौर करें तो इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपए है। इस कीमत में आपको 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। इसके अलावा इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला है, इसकी कीमत 12,999 रुपए है। इस फोन को आप ब्लू, मूनेपट्यूननलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
इस फोन में कंपनी ने 6.3 इंच की एक बढ़िया और वाटरड्रॉप डिस्प्ले दी है। यह एक नॉच स्टाइल डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन के दोनों तरफ यानि फ्रंट और बैक में कंपनी ने कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी है। यह स्मार्टफोन 90% स्क्रीन-टू-बॉटी रेशियो के साथ आता है। इस फोन के प्रोसेसर पर गौर करें तो कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 665 SoC दिया है।
इस फोन का कैमरा सेटअप
इस फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी ने इसमें 4 कैमरों का सेटअप दिया है। इसका पहला कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला है और तीसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ आता है जबकि चौथा सेंसर 2 मेगापिक्सल के डेप्थ सेंसर के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का एक कैमरा सेंसर दिया है। इस फोन में कंपनी एक फिज़िकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया है।
स्मार्टफोन्स की दुनिया में आने वाली तमाम अपडेट्स और नए स्मार्टफोन्स के बारे में जानने के लिए हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़े रहें। इसके अलावा आप भी तमाम टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली सभी हलचल को भी आप हमारे वेबसाइट के जरिए जान सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे फेसबुक पेज को लाइक करके भी तमाम ख़बरों को अपने मोबाइल में पा सकते हैं। आप हमारे हेलो अकाउंट के जरिए भी जुड़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








