Xiaomi का फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए इसके खास फीचर्स और कीमत
बाजार में उपलब्ध सभी कंपनियां एक दूसरे को टक्कर देने के लिए अपने बेस्ट स्मार्टफोन को पेश करने की तैयारियों में लगी रहती है। चाइनीज कंपनी शाओमी अपने दमदार स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। सभी कंपनी के स्मार्टफोन के लॉन्च होने का इंतजार करते रहते हैं।

बता दें, सैमसंग और हुवावे ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को बाजार में पेश किया। जिसके बाद अब शाओमी कंपनी ने भी अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी पहले भी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को टीज कर चुकी है।
दोनों साइड होगा फोल्ड
शाओमी ने अपने स्मार्टफोन को Weibo पर टीज किया। जिसके बाद कंपनी ने फोन का वीडियो यूट्यूब पर भी जारी किया। बता दें, कंपनी के इस स्मार्टफोन को दो बाद फोल्ड किया जा सकता है। दोनों ओर से फोल्ड होने के बाद ये फोन का सेंटर एरिया स्मार्टफोन की तरह काम करता है। वहीं, स्मार्टफोन स्वाइप-टू-गो-बैक जेस्चर के साथ लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के नाम के बारें में कोई जानकारी नहीं दी है।
मीडिया के सामने आई कुछ रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी अपने इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को 999 डॉलर यानी करीब 68,960 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। जो सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन से कम है। वहीं स्मार्टफोन को अप्रैल और जून महीने में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने स्मार्टफोन के बारें में किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है।
अब देखना यह है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को किन फीचर्स के साथ लॉन्च करेगी। हुवावे कंपनी पहले ही अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन Mate X लॉन्च कर चुकी है। जिसे 2,600 डॉलर (करीब 1,79,478 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं, सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन को 4.6 इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था।


Click it and Unblock the Notifications







