Home
News

शाओमी कंपनी मई में अपने यूज़र्स को देगी कुछ नए सरप्राइज

रेडमी फोन का यूज़ करने वाले यूज़र्स के लिए खुशख़बरी है। रेडमी कुछ नए सरप्राइज अपने यूज़र्स को जल्द ही देने जा रही है। Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing को चीन की माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर एक पोस्ट करके इस बात का इशारा किया है कि जल्द ही वो कुछ नए सरप्राइज शाओमी यूज़र्स को देने जा रहा है।

शाओमी कंपनी मई में अपने यूज़र्स को देगी कुछ नए सरप्राइज

रेडमी चीफ ने अपने इस पोस्ट के जरिए कहा है कि रेडमी मई में कई नए सरप्राइज के साथ आने वाली है। हालांकि रेडमी के मुख्य ने यह साफ नहीं किया कि सरप्राइज में क्या-क्या नई चीज सामने आने वाली है। हालांकि उनके इस पोस्ट से अब सभी लोग इस बात का अंदाजा लगा रहा है कि शाओमी कंपनी जल्द ही कुछ नए स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने जा रही है।

शाओमी मई में देगा सरप्राइज

इस पोस्ट के सामने आने के बाद जानकारों की मानें तो शाओमी कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को 5जी कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च करने वाली है। इन फोन्स में Redmi 9, Redmi 10 या Redmi 10X जैसे फोन शामिल हो सकते हैं। टिप्सटर Digital Chat Station ने इसके बारे में दावा किया है कि शाओमी कंपनी सरप्राइज में Redmi 9, Redmi 10 या Redmi 10X और मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर लॉन्च करेगी। मीडियाटेक डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर के बारे में आपको बता दें कि ये प्रोसेसर 5जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। हालांकि नए फोन का नाम क्या होगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

भारत में Mi 10 का इंतजार

हालांकि फिलहाल भारत में एक दिन बाद शाओमी कंपनी अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। उस स्मार्टफोन का नाम Mi10 है। इस फोन के लिए भी शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ट्वीट करके कहा है कि इस फोन में कंपनी अब तक का सबसे बड़ा कैमरा सेटअप देने जा रही है। इसमें फास्टेस्ट वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट होगा।

इन सब के अलावा शाओमी के नए फोन Mi 10 में 8K ही Highest resolution video recording सपोर्ट होगा। वहीं इस फोन में प्रोसेसर भी काफी दमदार और पॉवरफुल होने वाला है। इस फोन को पहले ही लॉन्च किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इस फोन की लॉन्चिंग को रोक दिया गया था लेकिन अब 8 मई यानि कल इस फोन की लॉन्चिंग ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए की जाएगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Redmi is good news for the users who use the phone. Redmi is going to give some new surprises to its users soon. In a post to China's micro-blogging site Weibo, Redmi's general manager Lu Weibing has indicated that he is going to give some new surprise to Xiaomi users soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X