Youtube ने की ऐसी गलती कि यूजर्स से मांगनी पड़ी माफी
दिग्गज वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब को हाल ही में अपनी एक गलती की कीमत अपने यूजर्स से माफी मांगकर चुकानी पड़ी। दरअसल गूगल की विज्ञापन फ्री सर्विस यूट्यूब रेड पर कुछ विज्ञापन नजर आए। यूजर्स को ये पसंद नहीं आया और इसका विरोध करने के बाद सफाई देते हुए कहा कि किसी तकनीकी परेशानी से ऐसा हुआ, जिसके लिए कंपनी अपने यूजर्स से माफी मांगते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब का प्रीमियम वर्ज़न यूट्यूब रेड पूरी तरह से विज्ञापन फ्री प्लेटफॉर्म है।

Youtube Red पर आपको यूट्यूब की तरह हर वीडियो पर और चारों तरफ ऐड नजर नहीं आएंगे। हालांकि हाल ही में कुछ तकनीकी गड़बड़ी के चलते यूट्यूब रेड में कुछ ऐड नजर आए। इसके व्यूअर्स ने इसका विरोध किया और गूगग से सवाल किया कि क्या अब ऐड फ्री सर्विस पर भी ऐड देखने होंगे। यूट्यूब रेड पर ऐड दिखने के मामले पर यूट्यूब ने सफाई देते हुए बताया कि यूट्यूब रेड पूरी तरह से ऐड फ्री है, जिसमें यूट्यूब मेंबर को कहीं भी कोई ऐड नजर नहीं आएगा।
पढ़ें- बिना इंटरनेट पैक के भी चलेगा फेसबुक, ट्राई करें ये ट्रिक!
अगर किसी वजह से कोई ऐड नजर आया है, तो उसे पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है और भविष्य में ऐसा दोबारा नहीं होगा। यूट्यूब ने ये भी कहा कि ऐसा कुछ तकनीकी कारणों की वजह से हुआ है। यूट्यूब रेड, यूट्यूब की पेड प्रीमियम सर्विस है, जिस पर यूज़र्स एक्सक्लूसिव वीडियो देख और सेव कर सकते हैं। ये सर्विस फिलहाल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मैक्सिको, न्यूजीलैंड और साउथ कोरिया जैसे कुछ चुने हुए देशो में मौजूद है।
पढ़ें- इस देश में वॉट्सएप हुआ पूरी तरह बैन, ये है वजह!
इसकी पॉलिसी के अनुसार, यूजर्स को यूट्यूब रेड पर वीडियो देखने के दौरान आई-बैनर ऐड, इमेज ऐड, प्री-रोल ऐड के साथ वीडियो से पहले 30 और 5 सेकंड के स्किप किए जा सकने वाले कोई भी विज्ञापन नजर नहीं आएंगे और यह प्लेटफार्म पूरी तरह से ऐड फ्री है। इसके बावजूद क्रिएटर कंटेंट के अंदर मौजूद ब्रांडिंग क्लिप्स और प्रमोशनल वीडियोज को हटाना यूट्यूब के अधिकारों के अंतर्गत नहीं आता है, जिसे गूगल किसी भी तरह से नहीं हटा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications