आसमान में दिखी चमकदार रहस्यमयी ट्रेन, लोग बोले शायद निकल रही है एलियन्स की बारात
फिर से उपग्रहों ( Satellites ) की एक और ट्रेन को आकाश में देखा गया और इस बार भी लोगों को इस विचित्र दृश्य ने हैरान कर दिया। इस बार ये नजारा लखनऊ, उत्तर प्रदेश में देखा गया । कुछ लोगो ने इसे एलियन्स बताया तो कुछ ने इसे 'अजीब' करार दिया।

पढ़ें: क्या आप जानते हैं पानी की बूंदों के अंदर क्या मौजूद है, नए शोध से कई सवाल सुलझें
स्थानीय निवासियों ने टिमटिमाती रोशनी को अपने कैमरों में कैद कर लिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर भी किया । आप भी सोच रहें होंगे आखिरकार ये है क्या? या सच में एलियन्स आ रहें है या कुछ अजीब होने वाला है ?
आखिर क्या है चमकदार ट्रैन का राज
आज के समय में Elon Musk को कौन नहीं जानता ये टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के मालिक है। दरअसल Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स ( SpaceX ) नियमित तौर पर सैटेलाइट लॉन्च करती है। फाल्कन-9 रॉकेट से स्पेसएक्स स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजा जाता है। एशिया में इस सर्विस का फायदा उठाने वाला पहला देश फिलिपींस है।
फिलहाल स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट (Starlink Internet Satellite) धरती से 550 से 570 किलोमीटर की ऊंचाई पर उड़ते है। सूरज की रोशनी इनपर सीधा पड़ती है जिस वजह से ये रात में चमकते हुए दिखते है। सोमवार की रात यूपी के आसमान में कतार में दिखती चमकती सीरीज बल्ब यह चीज सैटेलाइट थी न की कोई अजीब चीज या एलियन्स।
क्या है इन सैटेलाइट का उद्देश्य
Elon Musk अपने स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट (Starlink Internet Satellite) की बदौलत पूरी दुनिया के अंतरिक्ष से बेहतरीन और तेज इंटरनेट की सुविधा देना चाहते है। अभी की बात करें तो इस सैटेलाइट सर्विस का फायदा अभी 40 देश उठा रहे है इसके साथ ही बता दें रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) के दौरान भी एलन मस्क ने स्टारलिंक सैटेलाइट के जरिए यूक्रेन को इंटरनेट की सुविधा दी थी।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
यूपी के विभिन्न हिस्सों जैसे औरैया, कन्नौज के जलाबाबाद, हरदोई के पाली गांव और फर्रुखाबाद से लिए गए वीडियो और तस्वीरों में "ट्रेन जैसी स्ट्रिंग" बनाने वाली अजीब रोशनी देखी गई। जहां लोग रोशनी के निशान की उत्पत्ति के बारे में चकित रह गए, वहीं कई नेटिज़न्स ने इसे स्पेसएक्स के स्टारलिंक उपग्रहों से जोड़ा। कुछ लोगों ने मजाक में यहां तक कह दिया कि शायद से एलियन्स की बारात निकल रही है।


Click it and Unblock the Notifications