18 वर्षों बाद पहली बार 5 ग्रहों का होगा अद्भुत संगम आज है आखिरी मौका कब और कैसे देखें ?
अगर आपको भी अंतरिक्ष की गतिविधियों में दिलचस्पी है तो आपको ये खबर काफी मजेदार लगने वाली है क्योंकि दिसंबर 2004 के बाद पहली बार बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि इसी क्रम में लाइनिंग कर रहे है।साथ ही आज इस बेहद खूबसूरत नज़ारे को देखने का आखिरी दिन है।
स्काई एंड टेलिस्कोप के अनुसार
जहां तीन ग्रहों के संयोजन को एक साथ देखना आम बात है, वहीं पांच को देखना एक अनूठा अनुभव है। अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी द्वारा प्रकाशित विज्ञान पत्रिका का कहना है कि ग्रह सूर्य से अपने प्राकृतिक क्रम में आ रहे है, जो उल्लेखनीय भी है।
एक और अच्छी बात यह है कि
इन ग्रहों को बिना किसी दूरबीन के भी देखा जा सकता है। इस बार बुध ग्रह को भी देखने का एक विशेष मौका है। क्योंकि, यह ग्रह अक्सर सूर्य की तेज रोशनी के कारण छिप जाता है। शुक्रवार यानि कि 24 जून से शुरू हुआ यह अद्भुत नजारा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में सोमवार तक दिखाई देगा। खगोल वैज्ञानिकों ने बताया कि ऐसा नजारा अब दोबारा 2040 में दिखाई दे सकता है।
EarthSky के अनुसार
ग्रहों की रेखा सूर्योदय से दक्षिण की ओर फैली हुई है , जहां बुध सूर्य के सबसे निकट दिखाई देगा, वहीं शुक्र बृहस्पति के साथ सबसे चमकीला होगा, जबकि मंगल लाल रंग का दिखाई देगा।
जून की शुरुआत से ही बना हुआ है अद्भुत नजारा
आसमान में यह अद्भुत नजारा जून की शुरुआत से ही बना हुआ है। इस नजारे को सुबह-सुबह देखा जा सकता है। शुक्र और मंगल के बीच घटता हुआ अर्धचंद्र भी दिखाई देगा। इस नजारे को देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पूर्व की तरफ क्षितिज में है और आप इस नजारे को दूरबीन से भी देख सकते है।
आप पांच ग्रहों को कहां देख सकते है?
यदि आप उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) के निवासी हैं, तो आप सूर्योदय से 45 से 90 मिनट पहले सबसे इस नजारे को अच्छी तरह से देख सकते है । एक ऊंचा स्थान लें और पूर्व की ओर देखें, क्षितिज के बहुत करीब। महत्वपूर्ण बात यह है कि सूर्योदय से पहले उठकर इस घटना को नग्न आंखों से देखा जाए, जैसे ही सूर्य उदय होगा, यह ग्रहों की उपस्थिति को अस्पष्ट कर देगा।
कैसे देखे लाइव टेलिकॉस्ट
इस नज़ारे को देखने के लिए कई ऐप कर रहे लाइव टेलिकॉस्ट। वैज्ञानिकों का मानना है कि घटना का सटीक समय आपके विशिष्ट स्थान के आधार पर अलग हो सकता है। इसलिए समय की जांच के लिए स्काई सफारी जैसे स्काईवॉचिंग ऐप या स्टाररी नाइट जैसे सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








