Home
Social media

पैराग्लाइडिंग करते वक्त एक महिला का डर देखकर हंसते रह जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल

आपके साल 2019 में वायरल हुआ एक शख्स तो ज़रूर याद होगा। जो आसमान की ऊंचाईयों में जाने के बाद अपनी लाजवाब कॉमेंट्री की वजह से रातों-रात स्टार बन गए थे। जी हां, हम लोग विपिन साहू की बात कर रहे हैं। जिन्होंने 2019 में पहली बार पैराग्लाइडिंग का अनुभव किया था। उस दौरान उन्होंने एक वीडियो बनाया था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

पैराग्लाइडिंग करते वक्त एक महिला का डर देखकर हंसते रह जाएंगे आप, वीडियो हुआ वायरल

एक और फनी पैराग्लाइडिंग का वीडियो वायरल

खैर, हाल ही में एक वैसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पैराग्लाइडिंग कर रही है और इस दौरान उनकी कॉमेंट्री भी काफी फनी है। पहले की तरह इस वीडियो को भी गोप्रो पर कैप्चर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के खज्जियार में ये वीडियो बनाया गया है। जिसमें एक महिला पैराग्लाइडिंग कर रही है। जैसे ही उनकी वो यात्रा शुरू होती है। वो काफी डर जाती हैं। यहां तक कि पूरी वीडियो में वो डर के कारण अपनी आंखें भी नहीं खोल पाती। वो कहती हैं कि भैया धीरे चलो, मुझे नीचे उतार दो प्लीज़।

इसके वीडियो को सबसे पहले पोस्ट करने वाले इसे कैप्शन दिया है कि खज्जियार से एक और लैजेंडरी पैराग्लाइडिंग वीडिया। ये लैंड करा दे वाले लड़के की दीदी है, ऐसा लग रहा है। वीडियो तो काफी फनी है लेकिन इस वीडियो के लिए कुछ लोगों का मानना है कि ये पूरी तरह से फेक है और इंटरनेट पर वायरल होने के लिए लड़की ने ऐसा वीडियो बनाया है। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि उस महिला को डर नहीं लग रहा था, वो सिर्फ डर लगने की एक्टिंग कर रही थी।

सोशल मीडिया पर कुछ भी चलेगा

इस लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयल हुआ, जिसकी वजह से वह रातों-रात इतनी लोकप्रिय हो गई कि उनके ऊपर आर्टिकल्स भी छपने लगे। अब यह तो कहा नहीं जा सकता कि इस बार पैराग्लाइडिंग करने वाले इस लड़की को सच में डर लग रहा था या फिर वो 2019 में पैराग्लाइडिंग करने के दौरान सच में डरने वाले उस व्यक्ति की लोकप्रियता से प्रभावित हो कर डरने का नाटक कर रही थी। खैर, जो भी ऐसी ख़बरों से एक बात तो जरूर समझ आती है कि सोशल मीडिया पर कुछ भी फेमश हो सकता है, फिर चाहे वो पैराग्लाइडिंग करते हुए डरना हो या पहाड़ी इलाके में जाकर "पॉवरी हो रही है" की वीडियो बनाना हो।

Best Mobiles in India

English summary
Recently, such a video is going viral, in which a woman is paragliding and during this time her commentary is also quite funny. As before, this video has also been captured on GoPro. This video has been made in Khajjiar in Himachal Pradesh. In which a woman is paragliding.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X