बेहुदा कमेंट पर चेन्नई की लड़की ने मुंबई के लड़के को दिया करारा जवाब
चेन्नई में पूरी दुनिया से लोग मदद भेज रहे हैं, हाल ही हुई मूसलाधार बारिश की वजह से वहां खाने से लेकर मेडिकल जैसी जरूरी सेवाओं को काफी अभाव हो गया है। यहां तक कई फिल्मी हस्तिया भी मदद से लिए आगे आईं हैं। सोशल मीडिया में भी लोग चेन्नई के हालात सुधारने और ज्यादा से ज्यादा मदद करने की गुहार कर रहे हैं। ऐसे में कुछ लोगा उल्टे सीधे बयान सोशल मीडिया पर देने से बाज नहीं आ रहे हैं।
पढ़ें: 3 गुना स्पीड बढ़ाए अपने वाई-फाई की वो भी फ्री

मुंबई में रहने वाले एक जनाब से कुछ फेसबुक पर कुछ ऐसा ही बयान दिया है जिसका उन्हें करारा जवाब भी मिला। मुंबई के रहने वाले आशीष चौधरी ने बाढ़ पर कमेंट करने हुए लिखा है "तमिलनाडू के लोग जिएं या मरे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, वैसे भी ये लोग खुद को भारतीय नहीं मानते। मै खुद से ये पूंछता हूं एक ऐसी जगह के लोग जो हिन्दी को अपनी भाषा नहीं समझते, हिन्दी से ज्यादा अंग्रेजी बोलते है, वे लोग हिंदी भाषियों से मदद की गुहार लगा रहे हैं"
फेसबुक पर दिए गए इस विवादास्पद बयान के बाद लोगों ने इसका काफी विरोध जताया है, इन्हीं में से चेन्नई की एक लड़की अनुषा नटराजन ने आशीष द्वारा दिए गए बयान का जोरदार जवाब दिया है। अनुषा नटराजन ने फेसबुक पर जवाब देते हुए कहा है

सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है। भारत में इसके अलावा भी दर्जनों भाषाएं है। असल में देखा जाए तो दक्षिण भारतीय लोग यानि कि द्रविड़ लोग ही असली भारतीय है। आप लोग पर्शिया से आए हैं। (मैं किसी की भावनाएं आहत करने के लिए ऐसा नहीं कह रही हूं।
हम आपको प्यार करते है और आप जब भी मुसीबत में होंगे, हम आपकी मदद को जरूर पहुंचेंगे)और रहा सवाल अंग्रेजी बोलने का, तो हां हम अंग्रेजी बोलते है, बोलना पसंद करते है क्योंकि इससे हमारे बड़ी और बेहतर कंपनियों में अच्छी जॉब मिलने के चांस बढ़ते है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि आप अंग्रेजी के खिलाफ हैं और उसी भाषा में चेन्नई के लोगों पर कीचड़ उछाल रहे है। यही साबित करता है कि आप बेवकूफ है।


Click it and Unblock the Notifications







