Elon Musk ने की X की ब्लॉकिंग सर्विस में नए बदलाव की घोषणा, ब्लॉक यूजर्स देख सकेंगे आपकी पोस्ट
Elon Musk हमेशा से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर कुछ ना कुछ नया करने के प्रयास में लगे रहते हैं। हमें आए दिन X पर एक नया अपडेट देखने को मिलता है। इस बार भी इसमें कुछ नया लाने की कोशिश की जा रही है, जिसे जानकर आपको थोड़ी सी हैरानी जरूर होगी।
X के मालिक Elon Musk ने प्लेटफॉर्म की ब्लॉकिंग सर्विस में एक नए बदलाव की घोषणा की है, जिससे ब्लॉक किए गए यूजर्स उन अकाउंट्स की पोस्ट देख सकेंगे, जिन्होंने उन्हें ब्लॉक किया है। हालांकि, ब्लॉक किए गए यूजर्स उन अकाउंट से इंटरैक्ट नहीं कर सकेंगे, लेकिन वे उनकी पोस्ट देखने में सक्षम होंगे।

सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, नई ब्लॉक एक्सेस सर्विस को लागू किया जा रहा है। यूजर्स पहले से ही ब्लॉक होने के बाद उन अकाउंट को देख नहीं सकते और उनसे इंटरैक्ट नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस सर्विस का लाभ लेने के लिए उन्हें ब्लॉक किए गए अकाउंट पर स्विच करना होगा।
मस्क पहले से बना रहें थे प्लान
मस्क पिछले कुछ समय से X पर ब्लॉक सुविधा को डिसेबल करना चाहते थे। एक साल से भी अधिक समय पहले उन्होंने पहली बार X पर डायरेक्ट मैसेज छोड़कर ब्लॉक करने के लिए अपनी नापसंदगी जाहिर की थी। मस्क ने मैसेज में लिखा था कि ब्लॉकिंग को 'Deleted As A Feature' के रूप में हटा दिया जाएगा और साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है।
पिछली मई में, X के इंजीनियरिंग अकाउंट ने घोषणा की थी कि वह बिना किसी ठोस कार्यान्वयन या रोलआउट डेट को शामिल किए बिना प्लेटफॉर्म पर ब्लॉकिंग व्यूअर्स परिवर्तन को लागू करेगा। पोस्ट में बताया गया है कि यह परिवर्तन ब्लॉक किए गए अकाउंट्स वाले यूजर्स को किसी भी संभावित खराब कंटेंट की पहचान करने और उन्हें रिपोर्ट करने की क्षमता प्रदान के लिए लागू किया जाएगा, जिसे वे पहले नहीं देख सकते थे।
कुछ दिन पहले मस्क ने की थी एक और घोषणा
हाल ही के दिनों में Elon Musk ने घोषणा की थी कि, अब से X TV ऐप एंड्रॉयड टीवी पर उपलब्ध हो गया है। इसका मतलब यह हुआ कि अब से आप Netflix और अन्य OTT ऐप्स की तरह अपनी टीवी पर X का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसका बीटा वर्जन LG, Amazon Fire TV और Google TV डिवाइस पर लाइव हुआ है।
बीटा वर्जन पर X कंटेंट देखने को लिए यूजर्स के पास एक X अकाउंट होना आवश्यक है। इसके बाद आप X TV ऐप सर्च करें और अपने स्मार्ट टीवी पर इसे इंस्टॉल कर लें। फिलहाल ये ऐप केवल कुछ ही एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पर उपलब्ध हुआ है। कुल मिलाकर एलोन मस्क अपने X प्लेटफॉर्म को एवरीथिंग ऐप बनाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








