Home
Social media

इंस्टाग्राम ने जोड़ा नया फीचर, अब लाइव स्ट्रीमिंग होगी और भी मजेदार

By Neha

फोटो शेयरिंग सोशल साइट इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए हाल ही में एक नया फीचर शामिल किया है। इस फीचर के बाद अब इंस्टाग्राम से लाइव करना और भी मजेदार होगा। दरअसल इंस्टाग्राम के इस नए फीचर के साथ अब यूजर्स लाइव ब्रॉडकास्टिंग के दौरान अपना फिल्टर चेंज कर सकेंगे। इंस्टाग्राम पर अभी तक सिर्फ तस्वीरों के लिए फिल्टर्स थे और इंस्टाग्राम कई सारे इमेज फिल्टर्स के लिए जाना जाता है।

इंस्टाग्राम ने जोड़ा नया फीचर, अब लाइव स्ट्रीमिंग होगी और भी मजेदार

इस नए फीचर अपडेट के बाद इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान और उससे पहले भी यूजर्स फिल्टर जोड़ सकेंगे। बता दें कि यूज़र्स के पास पिक्स एडिट करने के लिए कई सारे फिल्टर्स ऑप्शन होते हैं। अब ये सभी फिल्टर्स इंस्टाग्राम में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सभी फेस फिल्टर अब यूज़ किए जा सकेंगे। जिसके साथ आप बेहतरीन लाइव वीडियो बना सकेंगे।

पढ़ें- इंडियन यूजर्स के लिए Facebook ने अखबार में छपवा दिया ये विज्ञापन

अगर आप अपने इंस्टाग्राम लाइव में ये फिल्टर्स जोड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले स्क्रीन में नीचे की तरफ मौजूद फेस के आइकॉन को टिप करें। इसके बाद लाइव स्ट्रीमिंग में वह फ़िल्टर अपने आप एक्टिव हो जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग के बाद यूज़र चाहे तो बनाए गए वीडियो को अपनी टाइमलाइन में शेयर या स्टोरी के रूप में सेट कर सकते हैं। लेकिन आपको अगर लाइव पसंद नहीं आया है, तो वीडियो को डिस्कार्ड भी कर सकते हैं, जिसके बाद वो वीडियो टाइमलाइन पर नज़र नहीं आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Instagram adds face filters to live video. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X