बिना किसी को बताएं देखना चाहते हैं Instagram Story, जानें सीक्रेट ट्रिक
वर्तमान में Instagram पर बच्चे से लेकर बूढ़े तक रील्स स्क्रॉल करने के साथ-साथ स्टोरी देखते हुए नजर आते हैं। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने किसी करीबी की स्टोरी तो देखना चाहते हैं, लेकिन इसके साथ यह भी चाहते हैं कि उसे पता भी ना चले।
हम जब भी इंस्टाग्राम पर किसी की स्टोरी देखते हैं, तो व्यू लिस्ट में क्लिक करते ही आपका नाम शो होने लगता है। अगर आप भी किसी व्यक्ति की इंस्टाग्राम स्टोरी देखना चाहते हैं, लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि सामने वाले को पता भी ना चले और उनकी स्टोरी व्यू में आपका नाम भी शो ना हो। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे संभव है।

आज हम अपने आर्टिकल में आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना सामने वाले यूजर्स की लिस्ट में आए उसकी स्टोरी को देख सकते हैं। ये ट्रिक आपको चोरी-छुपे सामने वाले की स्टोरी देखने में मदद करेगी। तो फिर बिना देर किए जान लेते हैं इस मैजिकल ट्रिक के बारे में।
बिना व्यू लिस्ट में आए कैसे देखें Instagram Story
- इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में इंस्टाग्राम ओपन करें।
- अब अपने इंस्टाग्राम पेज को रिफ्रेश करें। ऐसा करने से आपको जिसकी स्टोरी देखनी है, उसका नाम ऊपर शो होगा।
- इसके बाद आपको उस व्यक्ति के अकाउंट पर जाना है, जिसकी स्टोरी आपको देखनी है।
- यहां आपको उस व्यक्ति की प्रोफाइल पर रेड सर्किल नजर आएगा।
- अब आपको स्टोरी देखने से पहले सेटिंग में जाकर फोन को फ्लाइड मोड पर लगाना है।
- अब आसानी से उस व्यक्ति की स्टोरी देख सकते हैं।
- स्टोरी देखने के तुरंत बाद आपको Instagram ऐप को बंद करना है।
- वापस सेटिंग में जाकर तुरंत फ्लाइट मोड को ऑफ करना है। इस प्रकार आप स्टोरी भी देख लेंगे और सामने वाले को पता भी नहीं चलेगा।
यह ट्रिक उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है, जिनके लिए स्टोरी क्लॉज फ्रेंड ऑप्शन सेट कर सिर्फ उन्हीं के लिए डाली गई है।


Click it and Unblock the Notifications








