World Social Media Day 2022: जानिए 30 जून को क्यों मनाते हैं सोशल मीडिया डे
आज विश्व सोशल मीडिया डे (World Social Media Day 2022) मनाया जा रहा है। क्यों मनाया जा रहा हैं और यह कब से शुरू हुआ था इसके बारे में शायद ही आपको ज्यादा जानकारी हैं लेकिन आज के दिन में सोशल मीडिया का हमारे जीवन में एक अलग ही जगह हैं। आज हर कोई, कोई न कोई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता हैं जैसे फेसबुक, ट्विटर या Instagram इत्यादि। तो आइये आज हम आपको बताते हैं कि आखिर दुनियाभर में 30 जून को सोशल मीडिया डे (Social Media Day) क्यों मनाया जाता है।

विश्व सोशल मीडिया डे (World Social Media Day 2022)
कन्यूनिकेशन के दौर में आज सोशल मीडिया सबसे आगे हैं। चंद मिनटों में आज सोशल मीडिया के माध्यम से खबर पूरी दुनिया में फैल जाती है, जो पहले ऐसा नहीं होता था। इसीलिए सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सम्मान देने के लिए 2010 में विश्व सोशल मीडिया डे (World Social Media Day) की शुरुआत की गई थी।

शुरुआत कैसे हुई इसके बारे में बात करें, तो World Social Media Day की शुरुआत Mashable ने 30 जून 2010 को की थी। Mashable भी एक टेक्नोलॉजी आधारित वेबसाइट है। इस कारण हर साल 30 जून को सोशल मीडिया दिवस के सभी सिस्टम को एक सम्मान देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
आज दुनियाभर में कई सोशल मीडिया ऐप्स और प्लेटफॉर्म हैं जिनका यूजर्स इस्तेमाल करते हैं और #SMDay #SocialMediaDay #WorldSocialMediaDay को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कौनसा था?
साल 1997 में दुनिया का पहला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, Sixdegrees को लॉन्च किया गया था और इसकी स्थापना एंड्रयू वेनरिच ने की थी। इस वेबसाइट पर यूजर्स अपने फ्रेंड्स और फैमिली से जुड़े रह सकते थे और कई फीचर्स मिलते थे।

हालांकि साल 2001 में Social Media Website को बंद कर दिया गया था। इसके बाद कई प्लेटफॉर्म ने जन्म लिया है और आज लोग ज़्यादातर फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया ऐप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि आधुनिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का श्रेय Friendster को जाता है मिला है जिसे 2002 में लॉन्च किया गया था। साथ ही आज सोशल मीडिया कारोबार का भी माध्यम बन गया है।


Click it and Unblock the Notifications







