एयरटेल ने महंगा किया अपना इंटरनेट प्लान
नेट न्यूट्रैलिटी विवाद के बाद अब टेलिकॉम कंपनियों ने अपने इंटरनेट दामों में बढ़ोत्तरी करनी शुरु कर दी है। आइडिया सेल्युलर के बाद भारती एयरटेल ने भी देशभर में प्रीपेड कंस्यूमर्स को बेचे जाने वाले 2जी और 3जी मोबाइल इंटरनेट पैक की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ऑनलाइन रीचार्ज करने पर शुल्क में रियायत की पेशकश करती थी, लेकिन उसने अब यह बंद कर दिया है।
पढ़ें: ऐसे धोखा दे रहा है फ्लिपकार्ट!
पढ़ें:अब दिल्ली वालों को आईडिया पड़ेगा महंगा

अब ऑनलाइन और ऑफलाइन इंटरनेट पैक की कीमत बराबर होगी। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने करीब 10 इंटरनेट पैक की कीमत बढ़ाई है। मसलन कंपनी ऑनलाइन रीचार्ज पर 30 दिन की वैधता के साथ 199 रुपये में 2G स्पीड पर 2जीबी डेटा देती थी, जिसे अब 28 दिन की वैधता के साथ 1.25 GB कर दिया गया है।
पढ़ें: स्लो इंटरनेट में भी चलेगा फेसबुक का नया लाइट वर्जन
3G में कंपनी अब 28 दिन की वैधता के साथ एक GB 3जी डाटा 255 रुपये में देगी। इससे पहले यह 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 249 रुपये में मिलता था। इससे पहले आइडिया सेल्युलर ने दिल्ली-एनसीआर में प्रीपेड कंस्यूमर्स के लिए मोबाइल डेटा की दरें 100 फीसदी तक बढ़ा दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications







