Home
Tariff plan

Airtel Plans: एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान कर लें, 1 साल तक मिलेंगे अनलिमिटेड बेनेफिट

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह Reliance Jio के बाद सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर वाली कंपनी है जो अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को ढेर सारे प्लान्स ऑफर करती है। आज हम आपको एक ऐसा ही प्लान बताने वाले हैं जिसमें एयरटेल (Airtel) के प्रीपेड यूजर्स को 1 साल के लिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स मिलते हैं। यानी एक बार रिचार्ज कराने के बाद यूजर्स को फिर 365 दिनों बाद दोबारा रिचार्ज करवाना पड़ेगा। इस प्लान में डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के अलावा कुछ अन्य बेनिफिट भी मिलते हैं, तो आइए इस प्लान के बारे में जानते हैं विस्तार से।

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान कर लें, 1 साल तक मिलेंगे अनलिमिटेड बेनेफिट

Airtel का सबसे बढ़िया 1 साल का प्रीपेड प्लान

अगर आप भी भारती एयरटेल के एक प्रीपेड यूजर हैं तो आपके लिए यह प्लान काफी फायदेमंद हो सकता है। जी हाँ, Airtel का यह प्रीपेड प्लान 2999 रुपये में आता है जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

क्या मिलते हैं Airtel के इस 2999 रुपये के प्लान में बेनिफिट्स

बेनिफिट की बात करें तो एयरटेल के इस 2999 रुपये के प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB हाई स्पीड डाटा मिलता है। इसके अलावा आप किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं और रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। वहीं अगर डेली इंटरनेट डाटा खत्म हो जाता है तो उसकी स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी और SMS खत्म हो जाने के बाद 1 रुपया प्रति लोकल SMS और 1.5 प्रति STD SMS के लिए चार्ज किया जाएगा।

अन्य बेनिफिट्स क्या मिलते हैं Airtel के इस प्रीपेड प्लान में

एयरटेल का यह रिचार्ज प्लान कर लें, 1 साल तक मिलेंगे अनलिमिटेड बेनेफिट

ये तो रेगुलर बेनिफिट्स हो गए जो हर प्रीपेड प्लान में मिलते हैं, लेकिन अब जानते हैं कि Airtel के इस 2999 रुपये यानी सालाना प्रीपेड प्लान में और क्या बेनिफिट्स मिलते हैं। तो आपको बता दें कि इस प्लान में आपको 3 महीने के लिए Apollo 24|7 सर्कल की मेम्बरशिप, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक, फ्री हैलोटयून्स, और Wynk Music का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता हैं जहाँ आप फ्री में गाने, पॉडकास्ट लाइव कॉन्सर्ट सुन सकते हैं।

तो कुल मिलाकर यह Reliance Jio के 2999 रुपये के प्लान से थोड़ा महंगा है क्योंकि जियो अपने इस प्लान में यूजर्स को 2 GB की जगह प्रति दिन 2.5 GB डेटा देता हैं और साथ में 1 साल के लिए 499 रुपये का Disney+ Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी देता हैं, जो एयरटेल के इस प्लान में नहीं मिलता हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel is the second largest telecom company in India. Which offers a lot of plans to its prepaid and postpaid users. Today we are going to tell you a plan in which Airtel prepaid users get unlimited benefits for 1 year.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X