Reliance Jio Plans: जियो का यह रिचार्ज कर लें, 1 साल तक मिलेगा अनलिमिटेड बेनेफिट
Reliance Jio अपने यूजर्स को अलग-अलग वैलिडिटी के साथ बेहतरीन प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करता है। रिलायंस जियो के साथ आपको 1 महीने से लेकर 1 साल के प्रीपेड प्लान्स मिलते हैं जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और ढेर सारा हाई स्पीड इंटरनेट डेटा और कई अन्य बेनेफिट्स मिलते हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही प्लान लेकर हैं जिसमें Reliance Jio आपको 1 साल की वैलिडिटी के लिए अनलिमिटेड बेनेफिट्स दे रहा है, जिसमें कॉलिंग, इंटरनेट, SMS और OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस शामिल है। तो आइये एक नजर डालते हैं इस प्लान पर।

Reliance Jio के इस प्लान में मिलता है 1 साल के लिए अनलिमिटेड बेनेफिट्स
दरअसल हम किसी और की नहीं बल्कि रिलायंस जियो के 2999 रुपए में आने वाले सालाना प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं। Jio का यह प्रीपेड प्लान पूरे 365 दिनों की अर्थात 1 साल की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है।
Jio के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, प्रतिदिन 100 SMS, और रोजाना 2.5 GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इसका मतलब यह हुआ कि इस प्लान में आपको कुल 912.5 GB डेटा मिलेगा। इस प्रकार यह प्लान प्रति महीने 230 रुपए पड़ता है, जो कि इतने बेनेफिट्स के साथ अच्छा ऑप्शन हैं।
लेकिन यदि डेली डेटा की लिमिट खत्म हो जाती है, तो इसके बाद आप 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या मिलते हैं अन्य बेनेफिट्स?

कॉलिंग और डेटा के अलावा अन्य बेनेफिट्स की बात करें तो Reliance Jio के इस 2999 रुपए के प्रीपेड प्लान में आपको 1 साल के लिए Disney+ Hotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिलता है जिसकी कीमत 499 रुपए हैं। इसके अलावा आपको JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है।
वहीं यदि आप इससे सस्ता कोई 1 साल की वैलिडिटी वाला प्लान खोज रहे हैं तो रिलायंस जियो के 2879 रुपए के प्लान को चुन सकते हैं जिसमें आपको 365 दिनों की वैलिडिटी के लिए प्रतिदिन 2 GB यानि कुल 730 GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन और JioTV, JioCinema, JioSecurity और JioCloud का फ्री एक्सेस मिलता है। हालांकि इसमें आपको Disney+ Hotstar का फ्री मोबाइल सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








