एयरटेल के इस फ्री इंटरनेट ऑफर के बारे में जानें 5 जरुरी बातें
एयरटेल ने अपने ऑफर में एयरटेल यूज़र्स के साथ ही अन्य नेटवर्क यूज़र्स को भी ऑफर पेश किया है।
एयरटेल ने हाल ही में रिलायंस जियो के मुकाबले में एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत एयरटेल अपने यूज़र्स को ही नहीं बल्कि अन्य नेटवर्क यूज़र्स को भी आकर्षक ऑफर का लाभ उठाने का मौका दे रहा है।

एयरटेल का ऑफर जियो के हैप्पी न्यू इयर ऑफर को कड़ी टक्कर देता है। बता दें कि जियो का ऑफर हैप्पी न्यू इयर ऑफर शुरू हो चुका है। जिसमें फ्री इंटरनेट डाटा की लिमिट 1जीबी प्रति दिन हो चुकी है।
क्या है नरेंद्र मोदी के 500 रुपए वाले फ्री रिचार्ज का सच ?
आइए जानते हैं एयरटेल के इस नए ऑफर की 5 ख़ास बातें-
कोई भी पा सकता है ये ऑफर
एयरटेल का यह ऑफर केवल एयरटेल यूज़र्स तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य नेटवर्क के यूज़र्स भी इसका लाभ ले सकते हैं।
1 साल तक हर महीने मिलेगा 3जीबी फ्री 4जी डाटा
एयरटेल के इस शानदार ऑफर में यूज़र्स को पूरे एक साल के लिए 3जीबी 4जी डाटा फ्री मिलेगा। जो कि हर महीने की लिमिट है, यानी प्रति महीने 3जीबी डाटा एक साल के लिए एक दम मुफ्त।
4 जनवरी से 28 फरवरी तक
जो भी यूज़र्स एयरटेल के इस आकर्षक ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं वो 28 फरवरी से पहले एयरटेल 4जी में स्विच कर लें। इस ऑफ़र को 4 जनवरी से 28 फरवरी तक के बीच लिया जा सकता है।
नंबर पोर्ट करवाने पर मिलेगा लाभ
एयरटेल के इस ऑफर का लाभ अपने मोबाइल नंबर को एयरटेल में पोर्ट कराने पर मिलेगा। मौजूदा एयरटेल यूजर्स इस ऑफर का लाभ अपने नंबर को 4जी में कन्वर्ट करवा कर उठा सकते हैं। प्री-पेड और पोस्ट-पेड यूजर्स के लिए इस ऑफर के जरिए मिलने वाला डेटा 31 दिसंबर 2017 तक वैलिड रहेगा।
यूज़र्स को करना होगा 345 रुपए का रिचार्ज
एयरटेल के इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए यू़जर्स को 345 रुपए का रिचार्ज करवाना होगा। इस रिचार्ज के जरिए यूजर्स 1 महीने तक अनलिमिटेड लोकल और STD कॉल कर सकते हैं। एयरटेल के यूजर्स 1GB डेटा उसी समय मिल जाएगा साथ ही 3GB फ्री डेटा का लाभ लेने के लिए मॉय एयरटेल ऐप का इस्तेमाल करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








