Airtel कंपनी का नया प्लान, रोज 2 जीबी डेटा के साथ मिलेंगे कई फायदे
Airtel कंपनी ने अपना एक नया प्लान पेश किया है। ये एक लॉन्ग टर्म प्लान है, जो साल भर की वैधता के साथ आता है। इस प्लान को एयरटेल कंपनी ने Truly Unlimited करार दिया है। इस प्लान की कीमत कंपनी ने 2498 रखी है। इस प्लान में यूज़र्स को रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। आइए आपको इस प्लान के बारे विस्तार से बताते हैं।

इस प्लान में कंपनी अपने यूज़र्स को 365 दिनों के लिए सभी सुविधाएं देगी। इस प्लान में यूज़र्स को 365 दिनों के लिए रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में सभी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यूज़र्स को इस प्लान में रोज 100 एसएमएस का सुविधा भी मिलती है।
ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
इन सभी चीजों के अलावा भी एयरटेल कंंपनी के इस प्लान में और भी बहुत सारी चीजों का फायदा मिलता है। इस प्लान में यूज़र्स को ZEE5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की सुविधा मुफ्त मिलेगी। इस सुविधा में भी यूज़र्स को ज़ी5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और उसमें करीब 4500 से ज्यादा मूवी और टीवी शो देखने का फायदा मिलेगा।
इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस सुविधा में भी यूज़र्स को 400 से ज्यादा लाइव चैनल्स, अनलिमिचटेड मूवी और टीवी शो देखने का बेनिफिट्स मिलता है। वहीं विंक म्यूज़िक का भी मुफ्त सब्सक्रिप्सन यूज़र को मिलेगा, जिसमें उन्हें मुफ्त में अनलिमिडेट म्यूज़िक को सुनने और डाउनलोड करने का भी फायदा मिलेगा।
बहुत सारी सुविधाएं मुफ्त
इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को आपके फोन के लिए एंटी वायरस की सुविधा और एयरटेल सिक्योर मोबाइल सिक्योरिटी सॉल्यूशन का बेनिफिट भी मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को मुफ्त में अनलिमिटेड हेलोट्यून चेंज करने की सुविधा भी मिलती है।
इन सबके अलावा इस प्लान में यूज़र्स को Snaw Academy के जरिए मुफ्त में ऑनलाइन क्लास कर सकते हैं। इस सुविधा की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान के जरिए फास्टैग पास खरीदने पर भी यूज़र्स को 150 रुपए का कैशबैक मिलता है। लिहाजा इनती सारी सुविधाओं के साथ ये प्रीपेड प्लान यूज़र्स के लिए काफी अच्छा है।


Click it and Unblock the Notifications








