Jio का धमाकेदार Offer! 150 रुपये सस्ता हुआ 3 महीने वाला Plan, आज ही करें रिचार्ज
Jio Prepaid Plan : रिलायंस जियो (Reliance Jio) हमेशा अपने Prepaid Plan के चलते चर्चा में बना रहता है. इस दौरान 5G को लेकर Jio चर्चा का विषय बना हुआ है. बता दें कि Akash Ambani ने संकेत दिए हैं कि जियो की 5G सेवा 15 अगस्त से शुरू हो सकती है. चलिए अब बात कर लेते हैं Jio के प्लान के बारे में. तो जियो के प्लान कम कीमत में ज्यादा फायदा देते हैं. जियो इस समय अपने सभी प्लान्स पर धमाकेदार डिस्काउंट दे रहा है. आप को डिस्काउंट पाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, आप इसे आसानी से कर सकते हैं.

Paytm पर धमाकेदार ऑफर
जियो का एक सबसे पॉपुलर प्लान है, जो 84 दिन की वैलिडिटी देता है. इसकी कीमत 666 रुपये (Jio 666 Prepaid Plan) है. यह Jio का काफी फेमस प्लान है. अगर आप इस प्लान को लेते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अगर आप पेटीएम से रिचार्ज करते हैं तो आपको बंपर डिस्काउंट मिलेगा. इस समय Paytm पर धमाकेदार ऑफर मिल रहा है.
Jio यूजर्स को मिल रहा प्रोमो कोड
बता दें, डिस्काउंट पाने के लिए आपको प्रोमो कोड (Promo Codes) चाहिए होगा. यह प्रोमो कोड उन्हीं को मिलेगा जिनके नंबर पर यह ऑफर लागू होगा. इस पाने के लिए पहले आपको प्रोमो कोड लिस्ट देखनी होगी. इस दौरान अगर आपको प्रोमो कोड नजर नहीं आ रहा है तो आपको ये ऑफर नहीं मिलेगा. अगर आपको प्रोमो कोड मिलता है तो 150 रुपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा.
पढ़ें :Google Meet में मीटिंग को कैसे करें Schedule, जानें आसान से स्टेप्स
Jio का 666 प्रीपेड प्लान
Jio 666 Prepaid Plan में 84 दिन की वैलिडिटी मिलती है. इस Plan से यूजर्स को रोजाना 1.5GB डेटा के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है. इस रिचार्ज को कराने के बाद आपको तीन महीने तक कोई दूसरा रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

15 अगस्त को लॉन्च हो सकता है जियो का 5G
बता दें कि देश में 5G नेटवर्क की लॉन्चिंग का इंतजार लोगों को बेसब्री से है. उम्मीद की जा रही है कि सबसे पहले जियो अपने ग्राहकों को 5G का तोहफा देगा. ऐसा माना जा रहा है कि जियो अपनी 5G सर्विस 15 अगस्त को लॉन्च कर सकता है.
बता दें कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रिलायंस जियो (Reliance Jio) इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा है कि हम 5G की लॉन्चिंग के साथ आजादी का अमृत महोत्सव मनाएंगे. जियो ने 22 सर्किल के लिए 5G स्पेक्ट्रम खरीदा है. इस बात से लोगों ने अनुमान लगाना शुरु कर दिया है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








