Airtel-Vi को टक्कर देने आया BSNL का 49 रु का प्लान, 20 दिन के लिए मिलते हैं इतने सारे बेनिफिट्स
BSNL Prepaid Plan: बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड अपने प्रीपेड यूजर्स को 49 रुपये का एक प्लान दे रहा है। हालांकि आपको बता दें कि यह कोई नया प्लान नहीं है, और आप में से बहुत से लोग इसके बारे में पहले से ही जानते होंगे। लेकिन यह प्लान काफी खास है। इस प्लान की विशेषता यह है कि यह काफी सस्ता प्लान है और उन यूजर्स के लिए उपयुक्त है जो बड़ी मात्रा में डेटा या कॉलिंग नहीं चाहते हैं।

बीएसएनएल (BSNL) का 49 रुपये का प्रीपेड प्लान कुछ ऐसा है जो एयरटेल (Airtel) और वीआई (Vodafone Idea) के यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है क्योंकि दोनों ही टेलीकॉम ऑपरेटर्स 49 रुपये का प्रीपेड प्लान पेश करते हैं। आइये आज हम आपको BSNL के इस 49 रुपए के छोटे प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।
BSNL का 49 रुपये के प्रीपेड प्लान के बेनेफिट्स
अगर आप भी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल के यूजर हैं, तो आपको बता दें कि BSNL के इस 49 रुपये के प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग + 1GB मोबाइल डेटा मिलता है। इस प्रीपेड प्लान BSNL Prepaid Plan) की सर्विस वैलिडिटी 20 दिनों की है।
कुल मिलाकर अगर आपको ज्यादा कॉलिंग की या इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो आप BSNL के इस प्लान को सब्सक्राइब करके 20 दिनों तक आनंद उठा सकते हैं। जिससे आपकी सिम कार्ड भी एक्टिव रहेगी।
हालांकि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के पास तो 49 रुपए का प्लान है लेकिन वर्तमान में, आपको रिलायंस जियो से ऐसा कोई प्रीपेड प्लान नहीं मिलेगा।
BSNL का 29 रुपए का प्लान भी है बहुत बढ़िया
इसी तरह यदि आप और बीएसएनएल से इससे भी अधिक किफायती प्रीपेड प्लान चाहते हैं, तो आप 29 रुपये का प्रीपेड प्लान ले सकते हैं। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1GB मोबाइल डेटा के साथ पांच दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

कुल मिलाकर सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे बेनेफिट्स के साथ प्रीपेड प्लान्स पेश करती है लेकिन उनकी एक कमी यह है कि अभी तक 4G सर्विस नहीं है इसलिए यूजर्स फास्ट स्पीड में इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं इसलिए यह बाकी प्राइवेट ऑपरेटर्स पिछड़ा हुआ है।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








