Home
Tariff plan

BSNL ने ईद पर लॉन्च किया 786 रुपए का एक स्पेशल प्लान

आज पूरे देश में ईंद का त्योहार मनाया जा रहा है। भारत में ईद मनाने वाले मुस्मिल लोगों की संख्या भी काफी ज्यादा है और इसलिए इस त्योहार को भी हर साल काफी धूमधाम से मनाया जाता है। आज इस मौके पर बीएसएनएल कंपनी ने अपना एक नया स्पेशल प्लान एक स्पेशल ऑफर के साथ पेश किया है।

BSNL ने ईद पर लॉन्च किया 786 रुपए का एक स्पेशल प्लान

बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए 786 रुपए का नया प्लान लॉन्च किया है। ये प्लान ईद के मौके पर लॉन्च किया गया है और इसलिए इसकी कीमत 786 रुपए है। इस कीमत में 786 रुपए का टॉकटाइम मिलता है। इसके साथ-साथ इस रिचार्ज प्लान में बीएसएनएल कंपनी अपने यूज़र्स को 30 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी दे रही है। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

ईद पर 786 रुपए का प्लान

बीएसएनएल कंंपनी ने अपने इस प्लान की जानकारी ट्विटर के जरिए दी है। इस प्लान को 30 दिनों तक उपलब्ध कराया गया है। आपको बता दें कि ये 786 रुपए का एक प्लान है, जिसको कंपनी ने कॉम्बो वाउचर का नाम दिया है। इस प्लान में कंपनी 786 रुपए का टॉकटाइम दे रही है। इसके साथ-साथ 30 जीबी इंटरनेट डेटा भी मिल रहा है। इस प्लान की वैधता भी 90 दिनों की है।

हालांकि आपको बता दें कि ये ऑफर सिर्फ 30 दिनों के लिए ही है और इसकी शुरुआत 23 मई 2020 से हुई है। इसका मतलब है कि 22 जून 2020 तक आप इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी ने अपना ये स्पेशल रिचार्ज ऑफर केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश समेत कुछ चुनिंदा सर्किलों में ही उपलब्ध किए हैं। बीएसएनएल केरल के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी कंपनी ने एक ट्वीट करके दी है।

रोज 5GB डेटा वाला प्लान

हालांकि आपको बता दें कि इस प्लान के अलावा बीएसएनएल कंपनी ने अपने पुराने 551 रुपए के प्लान में भी कुछ महीने पहले बदलाव किया था। इस प्लान में यूज़र्स को अब 5 जीबी इंटरनेट डेटा रोज दिया जाएगा। आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं कि आपको बीएसएनएल के 551 रुपए वाले रिचार्ज पर 5 जीबी इंटरनेट डेटा रोज दिया जाएगा। लेकिन इस प्लान में यूज़र्स को किसी भी तरह की कोई कॉलिंग की सुविधा नहीं दी जाएगी और ना ही इसमें एक भी एसएमएस की सुविधा दी जाएगी। ये प्लान सिर्फ और सिर्फ डेटा के लिए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
BSNL has launched a new plan of Rs 786 for its users. This plan has been launched on the occasion of Eid and hence its price is Rs 786. Talktime of Rs 786 is available in this price. Along with this, BSNL company is also providing 30 GB high speed internet data to its users in this recharge plan. The validity of this plan is 90 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X