Home
Tariff plan

गूगल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फेसबुक से 4 गुना ज्यादा किया डोनेशन

By Devesh

इस वक्त भारत के केरल में हालात काफी खराब है। भयंकर बाढ़ ने केरल का पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भगवानों की ज़मीन कही जाने वाली केरल की धरती बाढ़ और भूस्खलन की मार झेल रही है। हालांकि अब केरल में पानी का स्तर कम हो रहा है लेकिन बीते 15 दिनों में इस भयानक आपदा ने केरल के पूरी जनजीवन को बदलकर रख दिया।

गूगल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए फेसबुक से 4 गुना ज्यादा किया डोनेशन

गूगल ने केरल को दिए 7 करोड़

ऐसे में केरल की मदद के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और देश के तमाम नागरिकों समेत बड़ी-बड़ी संस्थाएं भी आगे आकर डोनेशन कर रही है। कुछ दिनों पहले ही फेसबुक ने केरल की मदद के लिए 2,50,000 डॉलर यानि 1.75 करोड़ रुपयों की डोनेशन दिए थे। अब दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भी केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 10 लाख डॉलर (करीब सात करोड़ रुपये) का योगदान देने की घोषणा की है।

इस बात की जानकारी गूगल के ही एक शीर्ष अधिकारी ने दी है। गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम में भारत के उपाध्यक्ष राजन आनंदन ने कहा, "गूगल डॉट ओआरजी और गूगल के कर्मचारी केरल में राहत कार्य के लिए 10 लाख डॉलर का योगदान देंगे."

इसके अलावा भी गूगल ने केरल बाढ़ पीड़ितों के मदद के लिए कई नए प्लान पर काम शुरू किया है। राजन आनंदन ने कहा कि गूगल के अन्य प्लान की वजह से लोगों को खोजने में मदद हुई है। जिसकी वजह से 22,000 लोगों को खोजा गया है।

गूगल ने फेसबुक से 4 गुना ज्यादा किया डोनेशन

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले फेसबुक ने भी एक एनजीओ गूंज के माध्यम से केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए 2,50,000 डॉलर यानि 1.75 करोड़ रुपयों का योगदान दिया था। जबकि गूगल ने फेसबुक से करीब 4 गुना ज्यादा 10 लाख डॉलर यानि करीब 7 करोड़ रुपए का योगदान दिया है।

निश्चित तौर पर इन संस्थाओं द्वारा की गई इन आर्थिक मदद से केरल के बाढ़ पीड़ितों की काफी मदद होगी। दुनिया भर से लोग केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए पैसे, कपड़े, खाने पीने का सामान भेज रहे हैं। आपको बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक केरल के मुख्यमंत्री ने जानकारी दी है कि केरल में करीब 2000 करोड़ का नुकसान हो चुका है और वहीं, केरल में इस तबाही से 300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। करीब 2 लाख बेघर हो चुके हैं। राज्य में आई बाढ़ से 3 लाख लोग प्रभावित हैं।

बाढ़ से हालात काफी खराब

राज्य के लोग सेना द्वारा बनाए गए 3000 राहत कैंपों में रहने को मजबूर हैं। इन राहत कैंपों में रह रहे लोगों की मदद के लिए डॉक्टर्स ने भी मदद करने के लिए फेसबुक जैसी सोशल साइट का सहारा लिया और एक टीम बनाकर फेसबुक पर ग्रुप क्रिएट किया। इस ग्रुप के ज़रिए डॉक्टर्स लोगों को मेडिकल असिस्टेंट के साथ साथ साफ-सफाई रखने की भी सलाह दे रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Now the world's largest search engine, Google has announced to contribute a million dollars (about seven crore rupees) to help flood victims in Kerala. In the Google for India program, India's Vice President Rajan Anandan said, "Google dot ORG and Google employees will contribute $ 1 million for relief work in Kerala."
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X